'सॉरी, बहुत दूर जा रहा हूं….’और फिर लगा लिया फंदा, NEET री-एग्जाम से 5 दिन पहले दुनिया को अलविदा कह गया एक और छात्र

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 10:59 AM

5 days before neet re exam student killed himself

देश में 21 जून को NEET री-एग्जाम होने वाला है। इससे 5 दिन पहले दुखी करने वाली खबर सामने आई है। सीकर के 22 साल के नीट के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह उस छात्र का तीसरा प्रयास था। यह मामला राजस्थान के सीकर के उद्योग नगर थाना...

नेशनल डेस्क: देश में 21 जून को NEET री-एग्जाम होने वाला है। इससे 5 दिन पहले दुखी करने वाली खबर सामने आई है। सीकर के 22 साल के नीट के छात्र ने सुसाइड कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह उस छात्र का तीसरा प्रयास था। यह मामला राजस्थान के सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के कमरे से एक संक्षिप्त सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में लिखा था कि "मैं बहुत दूर जा रहा हूं। सॉरी।"

मां को गांव छोड़कर आया था मृतक

मृतक की पहचान 22 साल के उमेश माली के रुप में हुई। मूल रुप से वो झुंझुनू जिले के नवलगढ़ उपखंड के अंतर्गत आने वाले कारी गांव का निवासी था। उमेश के पिता मुंबई में टाइल्स ठेकेदारी का बिजनेस करते हैं। जबकि उमेश अपने बाकी परिवारवालों के पास रहकर कोचिंग कर रहा था।जिस समय छात्र ने सुसाइड किया उस वक्त वहां कोई नहीं थी। मृतक उमेश की मां गांव गई थी, जबकि उसके भाई- बहन कोचिंग के लिए गए थे। वापिस आकर जब उन्होंने उमेश को लटके हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। 

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुसाइड नोट में आत्मघाती कदम उठाने की कोई ठोस वजह स्पष्ट नहीं लिखी है। चूंकि परिवार इस समय बेहद गहरे सदमे और बदहवास स्थिति में है, इसलिए उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या छात्र री-एग्जाम और पेपर लीक के दबाव से परेशान था या आत्महत्या की कोई और वजह थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!