FIFA World Cup के जश्न के दौरान बड़ा हादसा: सड़कों पर एकदम से मच गई चीख-पुकार, बिछ गए ला/शों के ढेर

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 03:09 PM

four dead in celebrations following mexico s fifa world cup victory

फीफा विश्व कप में मेक्सिको की ऐतिहासिक और शानदार जीत के बाद देश की राजधानी मेक्सिको सिटी में मनाए जा रहे जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जीत की खुशी में सड़कों पर उमड़ी लाखों लोगों की बेकाबू भीड़ के चलते अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि देश...

FIFA World Cup Tragedy : फीफा विश्व कप में मेक्सिको की ऐतिहासिक और शानदार जीत के बाद देश की राजधानी मेक्सिको सिटी में मनाए जा रहे जश्न के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जीत की खुशी में सड़कों पर उमड़ी लाखों लोगों की बेकाबू भीड़ के चलते अब तक कुल 4 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि देश के एक अन्य राज्य में हुई हिंसा में 1 और व्यक्ति ने जान गंवाई है। मेक्सिको सिटी के सार्वजनिक स्वास्थ्य सचिवालय ने बुधवार को इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

PunjabKesari

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मृतकों में 19 और 48 वर्ष की दो महिलाएं तथा 44 वर्षीय एक पुरुष शामिल हैं जिनकी दम घुटने से मौत हुई। इसके अलावा 30 वर्षीय एक व्यक्ति जिसे मिर्गी का दौरा पड़ने और रक्तस्राव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था उसकी भी हृदय एवं श्वसन गति रुकने से मौत हो गई।

 

मेक्सिको सिटी की महापौर क्लारा ब्रुगाडा ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घटना की जांच में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेक्सिको सिटी सरकार और अपनी ओर से वह मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पीड़ति परिवारों के साथ खड़ा रहेगा और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!