चांद की ओर बढ़ रहे orion capsule में 'जाम' हुआ टॉयलेट: नासा के उड़े होश... धरती पर बैठे इंजीनियरों ने ऐसे किया इंतजाम

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 03:11 PM

nasa artemis 2 moon mission toilet in space orion spacecraft

NASA Artemis 2 Toilet Trouble:  ब्रह्मांड की सैर पर निकले चार जांबाज अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सफर की शुरुआत ही एक अजीबोगरीब चुनौती के साथ हुई। धरती से विदा लेकर चांद की ओर बढ़ रहे नासा के Artemis-2 मिशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्पेसक्राफ्ट के...

NASA Artemis 2 Toilet Trouble:  ब्रह्मांड की सैर पर निकले चार जांबाज अंतरिक्ष यात्रियों के लिए सफर की शुरुआत ही एक अजीबोगरीब चुनौती के साथ हुई। धरती से विदा लेकर चांद की ओर बढ़ रहे नासा के Artemis-2 मिशन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्पेसक्राफ्ट के हाई-टेक टॉयलेट ने काम करना बंद कर दिया। मिशन शुरू हुए अभी कुछ ही घंटे बीते थे कि orion capsule के वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई, जिसने वैज्ञानिकों की धड़कनें बढ़ा दीं।

Zero Gravity का वो विलेन: जब थम गया पंखा
अंतरिक्ष की दुनिया में Toilet कोई साधारण सीट नहीं, बल्कि एक जटिल मशीन होती है। धरती पर गुरुत्वाकर्षण गंदगी को नीचे खींचता है, लेकिन अंतरिक्ष में सब कुछ हवा में तैरता है। इसे काबू करने के लिए Orion के टॉयलेट में तेज सक्शन और हवा के बहाव का इस्तेमाल होता है। मुसीबत तब खड़ी हुई जब इस सिस्टम का मुख्य पंखा (Fan) अचानक जाम हो गया। बिना पंखे के हवा का बहाव रुक गया, जिसका सीधा मतलब था कि कचरे को सही जगह स्टोर करना नामुमकिन हो गया। एक बंद कैप्सूल में यह न केवल बदबू और गंदगी का कारण बन सकता था, बल्कि Astronauts की सेहत के लिए भी बड़ा खतरा था।

हवा में तैरती गंदगी का खतरा और नासा की सूझबूझ
अगर यह समस्या हल न होती, तो अंतरिक्ष यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन नर्क जैसे हो सकते थे। लेकिन NASA के ग्राउंड कंट्रोल ने तुरंत मोर्चा संभाला। धरती पर बैठे इंजीनियरों ने अंतरिक्ष में मौजूद टीम को निर्देश दिए कि कैसे जहाज में मौजूद औजारों से उस जाम हुए पंखे तक पहुंचा जाए। गनीमत यह रही कि Artemis-2 के orion capsule में बैकअप की व्यवस्था पहले से मौजूद थी। जब तक वैज्ञानिक मुख्य सिस्टम को ठीक करने में जुटे रहे, तब तक एस्ट्रोनॉट्स ने वैकल्पिक इंतजामों का सहारा लिया। काफी मशक्कत के बाद टीम उस 'जाम' को खोलने में कामयाब रही और मिशन वापस पटरी पर लौट आया।

आधुनिक तकनीक और पुरानी यादें
यह घटना हमें याद दिलाती है कि अंतरिक्ष का सफर आज भी कितना कठिन है। apollo mission के दौर में अंतरिक्ष यात्री प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल करते थे, जो बहुत मुश्किल काम था। आज हमारे पास करोड़ों की लागत वाले आधुनिक Toilet हैं, लेकिन यह छोटी सी खराबी बताती है कि मशीन जितनी जटिल होगी, उसके बिगड़ने का डर भी उतना ही ज्यादा होगा।

मंगल की राह का बड़ा सबक
भले ही यह खराबी कुछ देर की रही, लेकिन नासा इसे एक बड़े सबक के तौर पर देख रहा है। Artemis-2 तो महज 10 दिनों का सफर है, लेकिन भविष्य में जब इंसान मंगल ग्रह के लिए निकलेगा, तो उसे सालों तक अंतरिक्ष में रहना होगा। ऐसे में एक छोटा सा पंखा फेल होना पूरे मिशन को खतरे में डाल सकता है। वैज्ञानिकों के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती ऐसे सिस्टम तैयार करना है जो मंगल की लंबी यात्रा में कभी दगा न दें। फिलहाल, हमारे चारों यात्री सुरक्षित हैं और चांद की ओर अपना सफर जारी रखे हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!