भारत में 215 दिन के बाद कोरोना मामलों की संख्या हुई सबसे कम, 24 घंटे में आए 18,132 नए केस

Edited By Updated: 11 Oct, 2021 11:39 AM

national news punjab kesari delhi corona virus vaccine

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,132 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,71,607 हो गई। पिछले 215 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98 प्रतिशत...

नेशनल डेस्क: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 18,132 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,39,71,607 हो गई। पिछले 215 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98 प्रतिशत हो गई है।

PunjabKesari

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 193 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,50,782 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,27,347 रह गई है, जो 209 दिन में सबसे कम है। देश में लगातार 17 दिनों से एक दिन में कोविड-19 के 30 हजार से कम और 106 दिन से 50 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

PunjabKesari

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!