कुदरत का कहर: आंधी-तूफान में 3 लोगों की मौत, एक अन्य घायल

Edited By Updated: 21 May, 2026 09:42 PM

nature s fury 3 dead one injured in storm

ओडिशा के क्योंझर जिले में बृहस्पतिवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान एक अस्थायी आश्रय (टेंट हाउस) के गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों...

नेशनल डेस्क : ओडिशा के क्योंझर जिले में बृहस्पतिवार को तेज आंधी-तूफान के दौरान एक अस्थायी आश्रय (टेंट हाउस) के गिरने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने घटना पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह घटना नारणपुर इलाके में हुई, जहां कुछ लोग दोपहर के समय तेज गर्मी से बचने के लिए टेंट हाउस में आराम कर रहे थे।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ''भारी बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण टेंट हाउस गिर गया। उस समय लोग अंदर सो रहे थे।'' घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचीं तथा बचाव अभियान चलाया। बाद में मलबे के नीचे से शव निकाले गए।

अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान आलोक चिपिंदिया, सागर नायक और पेटू नायक के रूप में हुई है। ये सभी 'मां तारिणी टेंट हाउस' से जुड़े थे। घायल व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए, बिजली के खंभे गिर गए और कई मकानों को नुकसान पहुंचा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!