राकांपा नेता गणेश नाइक भाजपा में शामिल

Edited By Updated: 11 Sep, 2019 10:11 PM

ncp leader ganesh naik joins bjp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को बुधवार को एक और झटका लगा। नवी मुंबई में पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गणेश नाइक करीब 50 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। नाइक ने नवीं मुंबई से सटे वाशी में...

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को बुधवार को एक और झटका लगा। नवी मुंबई में पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री गणेश नाइक करीब 50 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। नाइक ने नवीं मुंबई से सटे वाशी में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में नवीं मुंबई महानगरपालिका के 50 पार्षदों समेत औपचारिक रूप से सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए। नाइक पूर्व सांसद संजीव के बेटे हैं। वरिष्ठ नेता के भाजपा में शामिल होने से नवीं मुंबई महानगरपालिका पर भगवा दल के कब्जा का रास्ता बन गया है। 

नाइक ने अपने सियासी जीवन की शुरुआत शिवसेना के साथ की थी, लेकिन वह बाल ठाकरे के साथ मतभेदों के चलते 1999 में राकांपा में शामिल हो गए थे। राकांपा का गठन उसी साल हुआ था। अगड़ी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले नाइक ने 2014 का विधानसभा चुनाव बेलापुर से लड़ा था लेकिन भाजपा के मंडा महात्रे से हार गए थे। नाइक के छोटे बेटे 31 जुलाई को भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से ही अटकले लगाई जा रही थी कि वह शरद पवार की अध्यक्षता वाली राकांपा को छोड़ सकते हैं। इससे पहले,राकांपा के मुंबई इकाई के प्रमुख सचिन अहीर और विधायक जयदत्त क्षीरसागर और पांडुरंग बरोरा शिवसेना में शामिल हो गए थे। राज्य मे विधानसभा चुनाव कुछ महीनों मे होने हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!