Edited By Radhika,Updated: 09 Jun, 2026 12:49 PM

नीट री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है। इसके लिए NTA ने कड़े कदम उठाए हैं। इस बार होने वाली परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी, सुरक्षित और लीक-प्रूफ होगा, ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ होगा।
नेशनल डेस्क: नीट री-एग्जाम 21 जून को होने वाला है। इसके लिए NTA ने कड़े कदम उठाए हैं। इस बार होने वाली परीक्षा पूरी तरह से पारदर्शी, सुरक्षित और लीक-प्रूफ होगा, ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ होगा।
हाई-सिक्योरिटी आइसोलेशन में है पेपर बनाने वाली टीम
गोपनीयता की गारंटी के लिए प्रश्नपत्र तैयार करने वाली पूरी कोर टीम, जिसमें पेपर सेटर, मॉडरेटर और ट्रांसलेटर शामिल हैंको कड़े सुरक्षा घेरे यानी हाई-सिक्योरिटी आइसोलेशन में रखा गया है। इस दौरान परीक्षा से जुड़े इस पूरे स्टाफ के मोबाइल फोन, इंटरनेट और सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रहेगा ताकि परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके।

एयरफोर्स की निगरानी में 18 ठिकानों पर पहुंचेंगे पेपर
एयरफोर्स की निगरानी में नीट री-एग्जाम के18 ठिकानों पर प्रश्न पत्र एग्जाम सेंटर तक पहुंचाए जाएंगे। इस बार सुरक्षा चक्र की सबसे अहम जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना (IAF) को सौंपी गई है। वायुसेना का मदद इसलिए ली गई है ताकि किसी भी बाहरी छेड़छाड़ से बचा जा सके। एयरफोर्स 18 स्थानों तक सीधे प्रश्नपत्रों की सुरक्षित डिलीवरी करेगी। इन 18 मुख्य डिस्ट्रीब्यूशन केंद्रों से कड़ी सुरक्षा के बीच पेपरों को आगे निर्धारित परीक्षा केंद्रों तक भेजा जाएगा।
नीट री-एग्जाम टाइमलाइन और एडमिट कार्ड की तारीख
री-एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड 14 जून 2026 को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए जाएंगे। छात्र इसे नीट की ऑफिशियल वेबसाइट www.neet.nta.nic.in पर जाकर अपने एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन यानी पेन और पेपर मोड के जरिए ही कराई जाएगी।

देश-विदेश के 565 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र
इस परीक्षा के व्यापक स्तर को देखते हुए एनटीए ने ग्लोबल लेवल पर परीक्षा केंद्र बनाए हैं ताकि छात्रों को लंबी दूरी तय न करनी पड़े। देश में कुल 551 शहरों में और भारत से बाहर विदेशों में 14 शहरों सहित कुल 565 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर लाखों उम्मीदवार एक साथ परीक्षा में शामिल होंगे।