Edited By Ramkesh,Updated: 11 May, 2026 04:14 PM

हाल ही में आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा एक बार फिर विवादो में नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक पेपर वायरल हो रहा जिसने परीक्षार्थियों ओर उनके अभिभावकों की टेंशन बड़ा दी है। दरअसल, राजस्थान SOG की शुरुआती जांच में कई बातें सामने आई हैं। सबसे...
नेशनल डेस्क: हाल ही में आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा एक बार फिर विवादो में नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर एक पेपर वायरल हो रहा जिसने परीक्षार्थियों ओर उनके अभिभावकों की टेंशन बड़ा दी है। दरअसल, राजस्थान SOG की शुरुआती जांच में कई बातें सामने आई हैं। सबसे ज्यादा संदेह गेस पेपर में मुख्य पेपर से मिलते जुलते गेस पेपर” के 140 सवाल असली परीक्षा से हूबहू मिले। यानी कि 720 में से करीब 600 अंकों के सवाल पहले ही लीक जैसी स्थिति में पहुंच चुके थे। पांच लाख में पेपर, बेचने की बात भी सामने आई है। जिसके बाद परीक्षा की सुरचिता को लेकर सवाल खड़े को हो हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। जांच जारी है।
जानिए इस NTA ने क्या कहा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा है कि नीट (स्नातक) 2026 का आयोजन "पूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल" के तहत किया गया था और कथित अनियमितताओं की राजस्थान एसओजी द्वारा की जा रही पड़ताल की खबरों के बीच वह जांच एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
परीक्षा की निष्पक्षता के लिए 5जी जैमर तैनात किए गए थे
स्नातक स्तर पर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा 3 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) आयोजित की गई थी। रविवार को 'एक्स' पर एक पोस्ट में, एनटीए ने कहा कि प्रश्न पत्रों को जीपीएस-ट्रैकिंग उपकरण लगे वाहनों में ले जाया गया था, जिन पर खास और पहचानने योग्य निशान लगे थे। साथ ही, परीक्षा केंद्रों की निगरानी केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से एआई-सहायित सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही थी। एजेंसी ने बताया कि सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए केंद्रों पर 5जी जैमर तैनात किए गए थे।
राजस्थान की एसओजी टीम के साथ है एनटीए
एनटीए ने कहा, "परीक्षा प्रक्रिया सभी केंद्रों पर योजना के अनुसार संपन्न हुई।" एनटीए ने कहा, "राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को राजस्थान विशेष अभियान समूह (एसओजी) द्वारा नीट (स्नातक) 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं के संबंध में की गई कार्रवाई की जानकारी है। तीन मई, 2026 को परीक्षा निर्धारित समय पर और पूर्ण सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की गई थी।
अभी जांच जारी है जांच के बाद ही लिया जाएगा फैसला
एजेंसी के अनुसार, कथित कदाचार गतिविधि के संबंध में सूचना परीक्षा के चार दिन बाद, सात मई की देर शाम को प्राप्त हुई और "स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई" के लिए आठ मई की सुबह केंद्रीय एजेंसियों को दी गई। इसमें आगे कहा गया है कि कानून लागू करने वाले अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई, जिसमें की गई हालिया गिरफ्तारियां भी शामिल हैं, जांच एजेंसियों के "पेशेवर और समयबद्ध कार्य" का परिणाम थीं। एनटीए ने कहा कि मामले में अभी जांच जारी है और वह "जांच के बारे में पहले से कोई राय नहीं बनाएगा" या परिणाम के बारे में अटकलें नहीं लगाएगा।