अमेरिका में भारतीय पूर्व Google अधिकारी की गोली मारकर हत्या, पति गिरफ्तार

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 07:55 PM

indian origin woman shot dead in u s  husband arrested

अमेरिका के जॉर्जिया में भारतीय मूल की पूर्व Google अधिकारी शीतल व्रज़ेसियन की कथित तौर पर उनके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना में उनका बेटा भी घायल हुआ। पुलिस ने आरोपी पति किर्क बी. व्रज़ेसियन को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Washington: अमेरिका में जॉर्जिया के कॉब काउंटी में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला और गूगल की पूर्व कार्यकारी शीतल व्रज़ेसियन की उनके पति ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी। लॉरेल क्रीक ट्रेल में इस जोड़े के घर पर हुई गोलीबारी में व्रज़ेसियन का बेटा जेसन घायल हो गया था। आरोपी, 56 वर्षीय किर्क बी. व्रज़ेसियन को मंगलवार रात अटलांटा के पास कॉब काउंटी में गिरफ़्तार किया गया।

 

कॉब काउंटी पुलिस विभाग के अनुसार, अधिकारियों को शाम आठ बजे से कुछ देर पहले स्मर्ना में इस दंपति के घर पर गोली चलने की सूचना मिली। उसने कहा कि पुलिस को घर के अंदर 57 वर्षीय शीतल व्रज़ेसियन घायल मिलीं, जिन्हें कई गोलियां लगी थीं। बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। किर्क पर मामला दर्ज कर लिया गया है और वह हिरासत में है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!