दिल्ली में बारिश के बाद रात के तापमान में गिरावट, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

Edited By Updated: 24 Jan, 2026 10:44 PM

nighttime temperatures dropped in delhi after the rain

दिल्ली में शनिवार को तापमान में अचानक गिरावट आई और एक दिन पहले हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग स्टेशन पर न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री अधिक 7.6 डिग्री...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में शनिवार को तापमान में अचानक गिरावट आई और एक दिन पहले हुई बारिश के बाद वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सफदरजंग स्टेशन पर न्यूनतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से 0.1 डिग्री अधिक 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अन्य प्रमुख स्टेशनों में पालम और लोधी रोड दोनों में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि द रिज में 6.6 डिग्री और आयानगर में छह डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आयानगर सबसे ठंडा स्थान रहा।

सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री कम 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लोदी रोड और रिज में अधिकतम तापमान क्रमशः 18 डिग्री सेल्सियस और 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः तीन डिग्री और 1.5 डिग्री कम है। आयानगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद शनिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया।

समीर ऐप के अनुसार, औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 192 रहा, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। 30 स्टेशन पर वायु गुणवत्ता 'मध्यम' थी, जबकि सात स्टेशन पर यह 'खराब' थी। द्वारका में एक्यूआई सबसे कम 98 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा', 51 से 100 ‘संतोषजनक', 101 से 200 ‘मध्यम', 201 से 300 ‘खराब', 301 से 400 ‘बेहद खराब' और 401 से 500 ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है। आईएमडी ने रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय हल्की से मध्यम स्तर धुंध छाई रहेगी। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और चार से छह डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले दो दिन तक 'खराब' श्रेणी में रहने की संभावना है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!