अन्नदाता किसानों को अपमानित करके कोई राज्य सफल नहीं हो सकता: CM Yogi

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 01:50 PM

no state can succeed by insulting the farmers who feed us cm yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार प्रेस वार्ता कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों को अपमानित करके कोई राज्य सफल नही हो सकता है। चौधरी चरण सिंह जी ने कहा था किसानों के बिना उन्नति के कोई देश और राज्य आगे नही बढ़ सकता है।

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार प्रेस वार्ता कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों को अपमानित करके कोई राज्य सफल नही हो सकता है। चौधरी चरण सिंह जी ने कहा था किसानों के बिना उन्नति के कोई देश और राज्य आगे नही बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि  हम जब सरकार में आये तो गन्ना मूल्य बकाए थे,उस समय बमुश्किल 108-से 110 चीनी मिल चल पा रही थी। खाद्यान्न उत्पादन में उत्तर प्रदेश नम्बर 3,4 पर चला गया था। सपा ने प्रदेश को बीमारू बना दिया था। आज प्रदेश की तस्वीर बदली है।

हम जब सत्ता में आये तो चीनी मिलो के मॉर्डनाइजेशन किया। नई चीनी मिलें लगनी शुरू हुई,अब केवल चीनी मिल ही नही लग रही,अब शुगर कॉम्प्लेक्स का निर्माण होता था। मैं उस समय 2017 में किसानों से वार्ता करता था तो वो हताश निराश रहते थे। आज हम 122 चीनी मिलों का संचालन कर रहे हैं। इसमे 105,106 चीनी मिलें ऐसी है जो एक हफ्ते में गन्ना भुगतान कर रही है। अब चीनी मिलों के लिए गन्ना कम पड़ रहा है ,अब किसान उन्नत किस्म के गन्ना उत्पादन की ओर हैं। आप जितना अच्छा गन्ना उत्पादन करेंगे। उतनी ही मिले डिस्टलरी लगेंगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!