मोदी से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी, PM ने ट्वीट कही ये बात

Edited By Updated: 22 Oct, 2019 01:02 PM

nobel laureate economist abhijit banerjee meets modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने मुलाकात की। इस मुलाकात पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया और फोटो भी शेयर की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अभिजीत बनर्जी के साथ विस्तार से कई विषयों पर बात हुई। ट्विटर...

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मंगलवार को नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने मुलाकात की। इस मुलाकात पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया और फोटो भी शेयर की। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि अभिजीत बनर्जी के साथ विस्तार से कई विषयों पर बात हुई। ट्विटर पर पीएम मोदी ने लिखा कि नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी के साथ शानदार बैठक। मानव सशक्तीकरण के प्रति उनका जुनून साफ दिखाई देता है, हमने विभिन्न विषयों पर एक स्वस्थ और व्यापक बातचीत की।

PunjabKesari

भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है, उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं। बता दें कि हाल ही में अभिजीत बनर्जी के साथ उनकी पत्नी एस्टर डफ्लो को भी अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार मिलने पर पीएम मोदी ने अभिजीत ट्वीट कर बधाई दी थी। अमरिकी नागरिक 58 वर्षीय अभिजीत बनर्जी ने साल 1981 में कलकत्ता विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंसी कॉलेज से विज्ञान में स्नातक किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!