ममदानी की धमकी के बीच नेतन्याहू का अमेरिका दौरा तय, गिफ्तारी वारंट के साए में न्यूयॉर्क पहुंचेंगे इजराइली PM

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 12:04 PM

netanyahu to address un in new york despite mamdani arrest call

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 23 सितंबर की देर रात न्यूयॉर्क पहुंचेंगे और 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब मेयर जोहरान ममदानी उन्हें युद्ध अपराधी बताते हुए गिरफ्तारी की मांग कर चुके हैं।...

New York: अमेरिका में न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा इजराइली प्रधानमंत्री को युद्ध अपराधी बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग किए जाने के बावजूद बेंजामिन नेतन्याहू इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए 24 घंटे की बेहद व्यस्त यात्रा पर न्यूयॉर्क आएंगे। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री के पास इस यात्रा से पीछे हटने का ''कोई विकल्प नहीं'' है। डैनन ने न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी पर ''राजनीति करने'' का आरोप लगाया। ममदानी ने नेतन्याहू को ''युद्ध अपराधी'' बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी, लेकिन बाद में उन्हें अपना यह आह्वान वापस लेना पड़ा क्योंकि न्यूयॉर्क शहर के पास नेतन्याहू को गिरफ्तार करने का अधिकार नहीं है।

 

डैनन ने कहा, ''आप जानते हैं, इजराइल को दोषी ठहराकर राजनीति करना आजकल बहुत चलन में आ गया है।'' उन्होंने जोर देकर कहा, ''हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि प्रधानमंत्री यहां आएं।'' ममदानी के कार्यालय ने मंगलवार को टिप्पणी के अनुरोध वाले संदेशों का तत्काल जवाब नहीं दिया। उन्होंने नवंबर 2024 में दुनिया की शीर्ष युद्ध अपराध अदालत अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा नेतन्याहू के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट का हवाला दिया है। आईसीसी ने नेतन्याहू और एक अन्य इजराइली अधिकारी पर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। हालांकि, न्यूयॉर्क शहर के पास आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट को लागू करने का कानूनी अधिकार नहीं है, लेकिन ममदानी ने अमेरिकी संघीय सरकार से नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 

अमेरिका और इजरायल दोनों ही ICC के सदस्य नहीं हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने आईसीसी के कर्मचारियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और इस न्यायाधिकरण को कमजोर करने तथा खत्म करने के अभियान के तहत कार्रवाई की है। डैनन ने बताया कि नेतन्याहू 23 सितंबर की देर रात न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, 24 सितंबर की दोपहर संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और उसी रात इजराइल लौट जाएंगे। डैनन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के नेताओं की यह बैठक यहूदी धार्मिक त्योहारों के दौरान हो रही है। साथ ही, इजराइल में चुनावी अभियान भी चल रहा है और नेतन्याहू प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!