‘दिल्ली कोरोना' ऐप के जरिए अब आपको अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता का भी पता चलेगा

Edited By Updated: 05 May, 2021 06:04 PM

now know about hospitals oxygen availability in delhi corona app

दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों और वेंटिलेटर की सूचना मुहैया कराने वाले ‘दिल्ली कोरोना'' एप में बुधवार से ऑक्सीजन की उपलब्धता संबंधी जानकारी भी देखी जा सकती है। एप के अनुसार, केंद्र द्वारा संचालित दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 18 घंटे...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों और वेंटिलेटर की सूचना मुहैया कराने वाली ‘दिल्ली कोरोना' ऐप में बुधवार से ऑक्सीजन की उपलब्धता संबंधी जानकारी भी देखी जा सकती है। ऐप के अनुसार, केंद्र द्वारा संचालित दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 18 घंटे की ऑक्सीजन बची है। बत्रा अस्पताल में 12 घंटे आपूर्ति के लिए जीवन रक्षक गैस बची है। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शनिवार को 12 मरीजों की मौत हो गई थी।

शहर के जयपुर गोल्डन अस्पताल में एक दिन के लिए ऑक्सीजन का भंडार है। इस अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 23 अप्रैल की रात 20 मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली सरकार द्वारा संचालित लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में आठ घंटे तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन बची है और राजीव गांधी सुपर स्पेशैलिटी अस्पताल में सात घंटे तक आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन शेष है। शहर और उसके उपनगरों के कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन आपूर्ति समाप्त होने पर पिछले कुछ दिनों में कई बार त्राहिमाम संदेश (एसओएस) भेजे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!