अब स्कूलों में मिड डे मील के साथ स्नैक्स भी मिलेंगे, सरकार ने दी मंजूरी

Edited By Updated: 10 Nov, 2024 06:52 PM

now snacks will also be available along with mid day meal in schools

उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब मिड डे मील के अलावा बच्चों को पौष्टिक नाश्ता भी दिया जाएगा। यह नाश्ता साप्ताहिक पोषण कार्यक्रम के तहत हर हफ्ते एक दिन दिया जाएगा।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब मिड डे मील के अलावा बच्चों को पौष्टिक नाश्ता भी दिया जाएगा। यह नाश्ता साप्ताहिक पोषण कार्यक्रम के तहत हर हफ्ते एक दिन दिया जाएगा। इस योजना के तहत, छात्रों को बाजरे के लड्डू, मूंगफली की चिक्की और भुना चना जैसे स्नैक्स दिए जाएंगे। इस नई पहल के लिए राज्य सरकार ने पहले चरण में 95 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं और योजना नवंबर से शुरू हो जाएगी।

क्या मिलेगा नाश्ते में?

यूपी के सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब गुरुवार के दिन मिड डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता मिलेगा। इस नाश्ते में मूंगफली की चिक्की, बाजरे के लड्डू और भुना चना शामिल होगा, जो ठंड के मौसम और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए चुने गए हैं। इस योजना के बारे में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि नवंबर से इसे लागू किया जाए

मिड डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता

राज्य के सरकारी स्कूलों में अब तक 1.74 करोड़ छात्रों को पीएम पोषण योजना के तहत मिड डे मील दिया जा रहा है। इस योजना में रोज अलग-अलग प्रकार का पौष्टिक भोजन दिया जाता है, जिससे बच्चों की रुचि बनी रहती है। अब इस योजना में नया नाश्ता जोड़ा जाएगा, जिससे बच्चों को और भी अधिक पोषण मिलेगा।

रसोइयों को मिलेगा प्रशिक्षण और मानदेय

इस योजना के तहत प्रदेश भर में 3.72 लाख रसोइयों को नियुक्त किया गया है, जो बच्चों के लिए पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन तैयार करेंगे। इन रसोइयों को हर महीने 2000 रुपये का मानदेय मिलेगा, और उन्हें साल में एक बार यूनिफॉर्म के लिए 500 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, इन रसोइयों को ट्रेनिंग भी दी जाएगी, ताकि वे बच्चों के लिए बेहतर भोजन बना सकें।

सामाजिक ऑडिट होगा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि इस योजना की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और नाश्ते की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए सोशल ऑडिट भी कराया जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!