बाइक और स्कूटर चालकों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब जरूरी हुआ ऐसा हेलमेट

Edited By Updated: 28 Nov, 2020 05:42 PM

now such a helmet is necessary

सरकार ने दुपहिया वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाए कम करने के मक़सद से बीआईएस प्रमाणित हल्के वजन के हेलमेट की बिक्री और इस्तेमाल को जरूरी कर दिया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस संबंध में आज यहां जारी एक आदेश ने कहा कि दुपहिया वाहनों की...

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने शुक्रवार को आदेश दिया कि देश में केवल भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) से प्रामाणित दुपहिया-वाहन-चालक हेलमेट ही बनाए और बेचे जा सकेंगे। इससे हेलमेट की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सकेगी। सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार ‘मंत्रालय ने दो पहिया मोटर वाहनों (क्‍वालिटी कंट्रोल) के सवारियों के लिए हेलमेट आदेश 2020 जारी किया है।' विज्ञप्ति के अनुसार दुपहिया वाहन पर चलने वालो के लिये सुरक्षा हेलमेट को अनिवार्य बीआईएस प्रमाणीकरण तथा गुणवत्ता नियंत्रण प्रकाशन के अंतर्गत शामिल किया गया है।

विज्ञिप्ति के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार देश की जलवायु स्थिति के अनुकूल हल्‍के भार के हेलमेट के बारे में विचार करने तथा हेलमेट का परिचालन सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति बनाई गई थी। इस समिति में एम्‍स के विशेषज्ञ डॉक्‍टरों तथा बीआईएस के विशेषज्ञों सहित विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल किए गए।

समिति ने मार्च 2018 में अपनी रिपोर्ट के विस्‍तृत विश्‍लेषण के बाद देश में हल्‍के भार के हेलमेट की सिफारिश की। मंत्रालय ने इस सिफारिश को स्‍वीकार कर लिया। समिति की सिफारिशों के अनुसार बीआईएस ने विशेष विवरणों में संशोधन किया है जिससे हल्‍के भार के हेलमेट बनेंगे। भारत में प्रतिवर्ष लगभग 1.7 करोड़ टू व्‍हीलर बनाये जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!