तुर्की में इतने लोगों ने छोड़ा इस्लाम धर्म, जानिए कहां बढ़ी और कहां घटी मुस्लिम आबादी... चौंका देंगे आंकड़े

Edited By Updated: 04 Sep, 2025 01:30 PM

number of people leaving islam has increased in many countries including türkey

प्यू रिसर्च सेंटर के सर्वे में खुलासा हुआ है कि दुनियाभर के 13 देशों में मुस्लिम आबादी में बदलाव देखा गया है। तुर्किए में 3% लोगों ने इस्लाम धर्म छोड़ा, जबकि मलेशिया और इजरायल में मुस्लिम आबादी बढ़ी है। भारत और अमेरिका जैसे देशों में मुस्लिम आबादी...

नेशनल डेस्क: दुनियाभर में मुस्लिम आबादी को लेकर एक बड़ा सर्वे सामने आया है। प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए इस सर्वे में यह जानने की कोशिश की गई कि किस देश में कितने लोगों ने इस्लाम धर्म अपनाया, कितनों ने इसे छोड़ा और कहां स्थिति यथावत रही। इस अध्ययन में 36 देशों को शामिल किया गया, जिनमें से 13 देशों में इस्लाम को लेकर आबादी में बदलाव देखने को मिला।

तुर्किए में चौंकाने वाला ट्रेंड
सर्वे के मुताबिक, तुर्किए जैसा बड़ा मुस्लिम देश, जहां पहले मुस्लिम आबादी 98% थी, अब घटकर 95% हो गई है। यानी 3% लोगों ने इस्लाम धर्म को त्याग दिया। रिपोर्ट के अनुसार, किसी ने इस दौरान इस्लाम धर्म अपनाया नहीं, जिससे यह गिरावट दर्ज की गई।

किन देशों में क्या रहा हाल?

- भारत और अमेरिका: मुस्लिम आबादी स्थिर, जितनों ने छोड़ा उतनों ने अपनाया

- नाइजीरिया: 1% लोगों ने इस्लाम छोड़ा और 1% ने अपनाया – कुल आबादी स्थिर (38%)

- मलेशिया: मुस्लिम आबादी 74% से बढ़कर 75%

- इजरायल: मुस्लिम आबादी 18% से बढ़कर 19%

- बांग्लादेश, इंडोनेशिया और ट्यूनीशिया: मुस्लिम जनसंख्या में कोई बदलाव नहीं

सर्वे की अवधि और तरीका
यह सर्वे 17 जुलाई 2023 से 4 मार्च 2024 के बीच किया गया था। प्यू रिसर्च ने इस दौरान दुनियाभर के हजारों लोगों से उनकी धार्मिक पहचान और बदलाव को लेकर सवाल पूछे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!