ओडिशा: नब किशोर दास की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, ‘कार्डियोजैनिक शॉक’ के कारण हुई मौत

Edited By Updated: 02 Feb, 2023 08:27 AM

odisha naba kishore das post mortem report came out

ओडिशा पुलिस ने बुधवार को कहा कि मृत स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत कार्डियोजैनिक शॉक के कारण हुई है।

नेशनल डेस्क: ओडिशा पुलिस ने बुधवार को कहा कि मृत स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उनकी मौत कार्डियोजैनिक शॉक के कारण हुई है। कार्डियोजैनिक शॉक में दिल अचानक से शरीर की जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त रक्त पंप नहीं कर पाता है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच सी.आई.डी.-अपराध शाखा (CB) कर रही है और दिल्ली में केंद्रीय फोरैंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों द्वारा आरोपी का फोरैंसिक मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन और आवाज विश्लेषण परीक्षण करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

 

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (CID-अपराध) अरुण बोथरा मौके पर डेरा डाले हुए हैं और व्यक्तिगत रूप से मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं। ओडिशा पुलिस ने एक बयान में कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि गोली लगने की वजह से ‘कार्डियोजैनिक शॉक’ के कारण मौत हुई और यह हत्या है।

 

60 वर्षीय मंत्री की 29 जनवरी को झारसुगुडा जिले में पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक गोपाल दास ने कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। वह CID-CB की चार दिन की हिरासत में है। उड़ीसा हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जेपी दास राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नब किशोर दास की हत्या के मामले में अपराध शाखा की जांच की निगरानी करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!