जानें कौन हैं प्रमिला मलिक, जो बनने जा रही हैं ओडिशा विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष

Edited By Updated: 21 Sep, 2023 06:22 AM

odisha pramila malik will become the first woman speaker of the assembly

ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए  मलिक का नाम नामांकित किया। अध्यक्ष पद का चुनाव 22 सितंबर को विधानसभा के मानसून सत्र के...

भुवनेश्वरः ओडिशा की राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मलिक राज्य विधानसभा की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मलिक का नाम नामांकित किया। अध्यक्ष पद का चुनाव 22 सितंबर को विधानसभा के मानसून सत्र के उद्घाटन दिवस पर होगा। 

राज्य विधानसभा में बीजद की ताकत को देखते हुए, यह पहले से तय होगा कि छह बार की विधायक प्रमिला मलिक ओडिशा विधानसभा की अगली अध्यक्ष होंगी। यह पद पिछले 12 मई को अध्यक्ष बिक्रम केशरी आरुख के इस्तीफे के बाद से खाली पड़ा है। आरुख को बाद में राज्य के वित्त मंत्री के रूप में मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया। 

भिंझरौर (एससी) विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहीं मलिक नवीन पटनायक सरकार में तीन बार महिला एवं बाल विकास मंत्री रह चुकी हैं। इससे पहले वह विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजद की मुख्य सचेतक भी थीं। मलिक ने अध्यक्ष पद के लिए उन पर भरोसा जताने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को धन्यवाद दिया। उनके गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने की संभावना है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!