पुलवामा से आतंकवादियों के दो समर्थक गिरफ्तार

Edited By Updated: 22 May, 2020 06:46 PM

ogws arrested in kashmir

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन और अंसार गज़वात-उल-हिंद के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन और अंसार गज़वात-उल-हिंद के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि उनकी पहचान त्राल निवासी एस अहमद शाह और अवंतीपुरा के तनसीम उर्फ तनवीर अहमद शेख के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि हिज्बुल मुजाहिदीन और अंसार गज़वात-उल-हिंद के दो सदस्यों को पुलवामा के त्राल और अवंतीपुरा से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि उन पर आतंकवादियों को पनाह देने और अन्य मदद करने का आरोप है। इसके अलावा उनको संवेदनशील जानकारी भी देने का आरोप है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!