Bharat Taxi App: ओला-उबर की बढ़ी टेंशन! आज लॉन्च होगा भारत टैक्सी ऐप, अब नहीं बढ़ेगा टैक्सी किराया

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 10:57 AM

ola and uber face increased competition bharat taxi app to launch today

देश में टैक्सी सेवाओं के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों को टक्कर देने वाला भारत का पहला को-ऑपरेटिव टैक्सी ऐप ‘भारत टैक्सी’ आज आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है।

नेशनल डेस्क: देश में टैक्सी सेवाओं के क्षेत्र में आज एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों को टक्कर देने वाला भारत का पहला को-ऑपरेटिव टैक्सी ऐप ‘भारत टैक्सी’ आज आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है। इस ऐप की खास बात यह है कि इसमें ड्राइवर सिर्फ सेवा देने वाले नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म के मालिक भी होंगे।

इस ऐप को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान लॉन्च करेंगे। शुरुआत में यह सेवा दिल्ली-NCR में शुरू होगी और आने वाले समय में इसे मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में भी शुरू किया जाएगा।

ड्राइवर ही होंगे प्लेटफॉर्म के मालिक
भारत टैक्सी पूरी तरह ड्राइवर-ओनरशिप मॉडल पर आधारित है। मौजूदा टैक्सी ऐप्स में ड्राइवरों की कमाई से मोटा कमीशन काटा जाता है, लेकिन भारत टैक्सी में ड्राइवरों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा। इसका मतलब है कि यात्रियों से मिलने वाला पूरा किराया सीधे ड्राइवर को मिलेगा।


सहकारी संस्था में मिलेगी हिस्सेदारी
इस प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाला हर ड्राइवर एक सहकारी संस्था का सदस्य बनेगा। प्रत्येक ड्राइवर को संस्था में 5 शेयर दिए जाएंगे, जिससे उन्हें इस ऐप की सीधी हिस्सेदारी मिलेगी। इसके लिए ड्राइवरों को केवल एक नाममात्र की मेंबरशिप फीस देनी होगी, जिसे वे अपनी सुविधा के अनुसार रोज़ाना, साप्ताहिक या मासिक आधार पर चुका सकते हैं।


किराया होगा सस्ता, नहीं होगी सर्ज प्राइसिंग
भारत टैक्सी का दावा है कि इसका किराया बाजार के मौजूदा रेट्स से 30 प्रतिशत तक कम हो सकता है। सबसे बड़ी राहत यह है कि इसमें सर्ज प्राइसिंग की कोई व्यवस्था नहीं होगी। यानी बारिश, ट्रैफिक जाम या पीक टाइम में भी यात्रियों से अतिरिक्त किराया नहीं वसूला जाएगा। किराया पहले से तय होगा और पूरी तरह पारदर्शी रहेगा।


बाइक, ऑटो और कार – सब एक ऐप पर
यात्रियों की जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए भारत टैक्सी ऐप पर बाइक टैक्सी, ऑटो और कार—तीनों विकल्प उपलब्ध होंगे। इससे आम लोगों को रोज़मर्रा की यात्रा के लिए सस्ते और सुविधाजनक विकल्प मिलेंगे।


ड्राइवरों को मिलेगा बीमा कवर
यह ऐप केवल यात्रा सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि ड्राइवरों की सामाजिक सुरक्षा पर भी ध्यान देता है। भारत टैक्सी से जुड़े हर ड्राइवर को 5 लाख रुपये का पारिवारिक स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी।


आसान लोन से मिलेगा रोजगार को बढ़ावा
भारत टैक्सी मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट के तहत संचालित होगी। इसके चलते भविष्य में ड्राइवरों को आसान शर्तों पर लोन मिलने की सुविधा भी मिलेगी। इससे वे अपनी खुद की गाड़ी खरीद सकेंगे और आत्मनिर्भर बनकर दूसरों को भी रोजगार दे पाएंगे।


लॉन्च से पहले ही मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स
भारत टैक्सी की स्थापना 6 जून 2025 को हुई थी। लॉन्च से पहले ही इस प्लेटफॉर्म से 3 लाख से ज्यादा ड्राइवर जुड़ चुके हैं, जबकि 1 लाख से अधिक यूजर्स ऐप पर रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं। इससे साफ है कि इस को-ऑपरेटिव मॉडल को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!