26 मार्च को किसानों ने बुलाया भारत बंद, एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Updated: 25 Mar, 2021 08:34 PM

on march 26 farmers called india off

संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 26 मार्च (शुक्रवार) को भारत बंदबुलाया है। बांग्लादेश अपनी आजादी का 50 वर्ष मना रहा है। पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार आज शाम 5 बजे से थम गया है। दोनों...

नेशनल डेस्क: संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 26 मार्च (शुक्रवार) को भारत बंद बुलाया है।  किसान संगठनों ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए पूरी तैयारियां शुरू कर दी है। भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। इसी बीच, नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली से ढाका के लिए उड़ान भरेंगे। बांग्लादेश अपनी आजादी का 50 वर्ष मना रहा है। इसके अलावा शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती है। वहीं, पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार आज शाम 5 बजे से थम गया है।

पढें दिनभर की 10 बड़ी खबरें

 26 मार्च को किसानों का 'भारत बंद'
संयुक्त किसान-मजदूर मोर्चा ने केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में 26 मार्च (शुक्रवार) को भारत बंदबुलाया है। भारत बंद को इसे सफल बनाने के लिये किसान संगठनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। किसान संगठनों ने इसके अलावा इस बार काली होली मनाने का भी फैसला लिया है। किसान मोर्चा की हुई बैठक में फैसला लिया गया कि इस दिन सभी टॉल प्लाजा को पूर्ण रुप से बंद रखा जाएगा।

कल से दो दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
बांग्लादेश अपनी आजादी का 50 वर्ष मना रहा है। इसके अलावा शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती है। इस आजादी समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नई दिल्ली से ढाका के लिए उड़ान भरेंगे। कोरोना महामारी काल में प्रधानमंत्री का यह पहला विदेशी दौरा होगा। पीएम मोदी के इस दौरे को पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, 27 मार्च को पश्चिम बंगाल के पहले चरण के लिए मतदान होगा। पीएम इन दोनों से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्‍सा लेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी के कुछ और प्रोग्राम भी हैं जो इशारा करते हैं कि उनकी नजर बांग्‍लादेश से सटे पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी है।

विधानसभा चुनाव: बंगाल-असम में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमा
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार आज शाम 5 बजे से थम गया है। दोनों राज्यों में 27 मार्च को पहले चरण के चुनावों के लिए वोटिंग होगी। पहले चरण के चुनावों में असम में 47 सीटें और पश्चिम बंगाल की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। बीजेपी जहां असम में सत्ता वापसी का दावा कर रही है तो वहीं, बंगाल में टीएमसी पार्टी को हराने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

राहुल गांधी बोले- अब RSS को नहीं कहूंगा 'संघ परिवार'
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं अब कभी भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को संघ परिवार नहीं कहूंगा। राहुल ने ट्वीट किया कि RSS और उससे संबंधित संगठन को संघ परिवार कहना सही नहीं है क्योंकि परिवार में महिलाएं होती हैं, बुजुर्गों के लिए सम्मान होता, करुणा और स्नेह की भावना होती है, यह सब RSS में नहीं है इसलिए अब मैं इस परिवार नहीं कहूंगा।

बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही हर किसान के खाते में आएंगे 18000 रुपए
पश्चिम बंगाल में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। शाम 5 बजे के बाद बंगाल में प्रचार थम जाएगा। वहीं उससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाघमुंडी में चुनावी रैली करते हुए कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह सुनिश्चित किया कि ऑटोमोबाइल कंपनियों को राज्य से बाहर किया जाए। शाह ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो हर किसान के घर में एक साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 18,000 रुपए उसके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। 

नई राजनीतिक पार्टी को BJP का समर्थन अल्पसंख्यकों के वोट हासिल करने के लिए
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यकों का वोट हासिल करने के लिए एक नयी राजनीतिक पार्टी को समर्थन देने का बृहस्पतिवार को आरोप लगाया। बनर्जी 24 परगना जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने किसी दल अथवा व्यक्ति का नाम लिए बिना कहा कि उस पार्टी के संस्थापक को भाजपा से धन मिलता है। 

सचिव वाजे की NIA हिरासत तीन अप्रैल तक बढ़ी
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक गाड़ी में जिलेटिन की छड़ें मिलने के मामले में गिरफ्तार किये गये निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे की एनआईए हिरासत बृहस्पतिवार को यहां की एक विशेष अदालत ने तीन अप्रैल तक बढ़ा दी। वाजे ने विशेष एनआईए अदालत से कहा कि उनका अपराध से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है।

संसद का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
संसद का बजट सत्र बृहस्पतिवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया और इस दौरान लोकसभा में 114 प्रतिशत वहीं राज्यसभा में 90 प्रतिशत कामकाज हुआ। कोविड-19 महामारी के दौरान आम बजट के पेश होने के बाद उसे पारित करने का संसद का यह एकदम नया अनुभव रहा क्योंकि सत्र के दौरान कुछ समय दोनों सदनों की बैठक अलग अलग समय पर हुई तथा सदस्यों की बैठने की व्यवस्था भी कोविड दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर की गयी।

देशमुख की CM उद्धव को चिट्ठी-मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच कराएं
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोपों पर किसी भी जांच का आदेश देते हैं तो वह इसका स्वागत करेंगे। देशमुख ने आधी रात को ट्वीट कर यह बात कही और ठाकरे को 21 मार्च को लिखे पत्र की प्रति भी साझा की जिसमें उन्होंने सिंह के आरोपों की तुरंत जांच कराने की मांग की थी। देशमुख ने ट्वीट किया कि मैंने माननीय मुख्यमंत्री से मेरे खिलाफ परमबीर सिंह के आरोपों की जांच कराने का आदेश देने की मांग की है ताकि स्थिति साफ हो। अगर माननीय मुख्यमंत्री जांच का आदेश देते हैं तो मैं इसका स्वागत करूंगा।

राजनाथ सिंह की ममता को चुनौती- बंगाल की धरती पर अब कोई दुर्गा पूजा रोक कर दिखाए
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बंगाल की धरती पर अब कोई मां का लाल दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा को रोक नहीं पाएगा। वह बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। इस दाैरान उन्होंने कहा कि ममता दीदी इस बंगाल को कहां ले गईं, आज सारा हिन्दुस्तान नवीन शताब्दी में जी रहा है लेकिन हमारा ये बंगाल आज 19वीं शताब्दी में जी रहा है। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि  35 वर्षों तक वामपंथियों की सरकार रही और 10 वर्षों तक ममता दीदी की जो सरकार है, उसके कारण ऐसा हो रहा है।

देश के 6 राज्यों से ही कोरोना के 80 प्रतिशत केस, टॉप थ्री में हैं महाराष्ट्र, पंजाब और केरल
कोरोना का खतरा पूरे देश में थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और गुजरात में कोरोना वायरस के मामले रोज बढ़ रहे हैं और इन राज्यों से कोविड-19 के 81 प्रतिशत नए मामले आ रहे हैं। देश में इस वैश्विक महामारी से संक्रमित कुल लोगों में से 74.32 प्रतिशत मरीज तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में है। देश में अभी 3.95 लाख मरीज कोविड-19 का इलाज करा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 53,476 नए मामले सामने आए है जो इस साल एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।



 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!