Edited By Rohini Oberoi,Updated: 26 Mar, 2026 03:34 PM

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के जवाहर नगर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां अंजू की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपनी करतूत को छिपाने के लिए बेटी ने मां के शव को करीब एक साल तक...
Hyderabad Daughter Kills Mother for Lover : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के जवाहर नगर इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मां अंजू की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपनी करतूत को छिपाने के लिए बेटी ने मां के शव को करीब एक साल तक घर के भीतर ही छिपाए रखा और उसी घर में सामान्य जीवन जीती रही।
ममता पर भारी पड़ा प्रेम प्रसंग
पूरी घटना भारत नगर क्षेत्र की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका अंजू अपनी बेटी के प्रेम संबंधों का विरोध कर रही थी। बेटी को लगा कि उसकी मां उसके प्यार के रास्ते का कांटा बन रही है। इसी नफरत में अंधी होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मां को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची।
एक साल तक लाश के साथ बसेरा
पिछले साल मई (2025) में आरोपियों ने अंजू की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को घर के अंदर ही ठिकाने लगा दिया। ताज्जुब की बात यह है कि हत्या के बाद बेटी और उसका प्रेमी उसी घर में रहने लगे।
यह भी पढ़ें: 'बिल न भेजना, चिकन का नाम भी मत लिखना...' घर में नॉन-वेज बैन होने पर ग्राहक के Viral Note ने इंटरनेट पर मचाई धूम
गुमशुदगी का नाटक
बेटी ने बाहर यह शोर मचाया कि उसकी मां कहीं लापता हो गई है और थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। एक साल तक किसी को शक नहीं हुआ कि जिस घर में यह जोड़ा हंसी-खुशी रह रहा है उसी की दीवारों के पीछे एक लाश सड़ रही है।
पुलिस जांच में ऐसे खुला 'कंकाल' का राज
लंबे समय तक महिला का कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को शक हुआ। जब कड़ाई से जांच शुरू हुई और कड़ियों को जोड़ा गया तो सच्चाई सामने आने लगी। पुलिस जब घर पहुंची और तलाशी ली तो वहां की स्थिति देखकर अधिकारी दंग रह गए। पुलिस ने मौके से शव के अवशेष बरामद किए और आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार! पीरियड्स के दर्द में तड़पती रही छात्रा, टीचर ने नहीं दी वॉशरूम जाने की परमिशन
इलाके में सनसनी
इस खुलासे के बाद भारत नगर के निवासी स्तब्ध हैं। पड़ोसियों का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि उनकी बगल में रहने वाली लड़की इतनी बड़ी अपराधी हो सकती है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के सही तरीके और अन्य सबूतों को जुटाया जा सके।