नासिक के अस्पताल में बड़ा हादसा, ऑक्सीजन टैंक लीक, सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की मौत
Edited By Seema Sharma,Updated: 21 Apr, 2021 03:37 PM

महाराष्ट्र के नासिक में जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से अब तक करीब 22 मरीजों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप्प रही जिससे 22 मरीजों की जान चली गई। सभी मृतक मरीज...
नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नासिक में जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से अब तक करीब 22 मरीजों की मौत हो गई है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक लीकेज की वजह से ऑक्सीजन की सप्लाई करीब आधे घंटे तक ठप्प रही जिससे 22 मरीजों की जान चली गई। सभी मृतक मरीज वेंटिलेटर पर थे। जिस समय अस्पताल में यह घटना हुई तब वहां 171 मरीज मौजूद थे। कई मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
वहीं महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि एक टैंक से ऑक्सीजन लीक हो गया था जिसकारण यह हादसा हुआ। टोपे ने इस घटना की जांच कराने की घोषणा की। इन कोविड-19 मरीजों का नासिक नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार इस मामले की गहन जांच करेगी। टैंक से ऑक्सीजन का कथित तौर पर रिसाव होने का एक वीडियो सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ मृत कोरोना मरीजों के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि "ऑक्सीजन की कम आपूर्ति" के कारण ये मौतें हुई हैं।

Related Story

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

कैंसर मरीज ने अस्पताल की 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, परिजनों ने बताई सच्चाई

ईरान के खिलाफ वैश्विक मोर्चा तैयारः 22 प्रमुख देशों ने दी खुली धमकी- ‘अब और बर्दाश्त नहीं, होर्मुज...

बड़ा हादसा: ग्वालियर में मौत का तांडव! स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 4 लोग...

Gold Rate Today : आज किस दाम पर बिक रहा है सोना? जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड का ताजा रेट

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा: नवरात्रि के दौरान मंदिर में रोपवे गिरने से 1 की मौत, 17 घायल

बड़ा हादसा: तेज रफ्तार का कहर! बेंगलुरु-मैसुरु एक्सप्रेसवे पर बस दुर्घटना, 4 लोगों की मौत, कई घायल

तमिलनाडु में बड़ा हादसा: सोते समय श्रद्धालुओ पर मंदिर की छत का गिरा हिस्सा, 1 की मौत, 2 घायल

गैस सप्लाई को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला… अब हर घर तक पहुंचेगी पाइप्ड नैचुरल गैस! नए नियम लागू

LPG संकट के बीच सरकार बड़ा फैसला… केरोसिन की वापसी, अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगी सप्लाई!