पाक में हिंदू व्यापारी से दुर्व्यवहार, मुंडवा दिया सिर-मूंछ और भौंहें

Edited By Updated: 10 May, 2018 11:33 AM

pak based hindu man humiliated by police

पाकिस्तान में हिंदुओं से भेदभाव व दुर्व्यवहार व उन पर अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे   ताजा मामला सिंध प्रांत के शिकारपुर का है जहां एक  हिंदू व्यापारी का सिर, मूंछ और भौंहें मुंड़वां दी गई।

इस्लामाबादः पाकिस्तान में हिंदुओं से भेदभाव व दुर्व्यवहार व उन पर अत्याचार के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे । ताजा मामला सिंध प्रांत के शिकारपुर का है जहां एक  हिंदू व्यापारी का सिर, मूंछ और भौंहें मुंड़वां दी गई। 
PunjabKesari
पाकिस्तान के एक मानवाधिकार कार्यरक्ता कपिल देव ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि   'शिकारपुर पुलिस ने ग्राहकों को सूद पर पैसा देनेवाले हिंदू व्यापारी चुन्नीलाल का सिर, मूछ और भौंहें मुंड़वा दी। बेशर्म पुलिसवालों ने ऐसा सिर्फ अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के सदस्य का अपमान करने के लिए किया। क्या यहां कानून का शासन है?'

बता दें कि पाकिस्तान में भेदभाव और अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ते अपराधों की वजह से लगातार हिंदू आबादी घटती जा रही है। पाकिस्तान हिंदू काउंसिल की वेबसाइट के मुताबिक मौजूदा समय में पाकिस्तान की कुल आबादी में 4 प्रतिशत हिंदू हैं। पाकिस्तान की आबादी 20 करोड़ है। हाल ही में हिंदुओं के खिलाफ बढ़ते हिंसा के मामलों पर पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट भी चिंता व्यक्त कर चुका है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!