पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्षविराम का उल्लंघन किया

Edited By Updated: 30 Oct, 2020 02:19 PM

pakistan army violates ceasefire in poonch district of jammu and kashmir

पाकिस्तान की सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया।


जम्मू: पाकिस्तान की सेना ने  जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारी गोलाबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। रक्ष विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि शाम पांच बजकर दस मिनट पर पाकिस्तान की सेना ने पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

उन्होंने कहा कि भारतय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने इस महीने 26 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना द्वारा पुंछ जिले के कृष्णागती सेक्टर में किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य जवान जख्मी हो गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, इस वर्ष छह अक्टूबर तक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान ने 3589 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया, जबकि 2019 में संघर्षविराम उल्लंघन की कुल 3168 घटनाओं को उसने अंजाम दिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!