Passport Visa New Update: पासपोर्ट धारकों की बल्ले-बल्ले! अब इस देश ने शुरू किया ई-वीजा, जानें कैसे करें आवेदन

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 05:04 PM

passport visa update this country launches e visa know how to apply

अफगानिस्तान ने दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपना वीजा सिस्टम डिजिटल कर दिया है। अब देश ने ई-वीजा सेवा शुरू कर दी है, जिससे विदेशियों को ऑनलाइन ही वीजा के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी।

नेशनल डेस्क: अफगानिस्तान ने दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए अपना वीजा सिस्टम डिजिटल कर दिया है। अब देश ने ई-वीजा सेवा शुरू कर दी है, जिससे विदेशियों को ऑनलाइन ही वीजा के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। सरकार का उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और दूतावासों में कागजी प्रक्रिया को कम करना है।

ऑनलाइन आवेदन से आसान होगी प्रक्रिया
नए सिस्टम के तहत ई-वीजा के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके लिए आवेदकों को केवल पासपोर्ट और फोटो की जरूरत होगी। इससे पहले वीजा के लिए दूतावास के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब प्रक्रिया पहले के मुकाबले आसान हो जाएगी।

वीजा की वैलिडिटी और फीस
अफगानिस्तान का ई-वीजा आमतौर पर 30 दिनों के लिए वैध होगा। इसके लिए आवेदकों को 30 से 100 अमेरिकी डॉलर तक फीस देनी होगी। वीजा की अवधि और शुल्क आवेदन की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

किन लोगों को मिलेगा ई-वीजा?
यह सुविधा फिलहाल केवल कुछ चुनिंदा देशों के पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध है। वीजा की पात्रता यात्रा के उद्देश्य के बजाय आवेदक की राष्ट्रीयता के आधार पर तय की जाएगी। योग्य लोग आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

भारतीयों को अभी नहीं मिलेगी सुविधा
फिलहाल यह ई-वीजा सुविधा भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए उपलब्ध नहीं है। भारत के नागरिकों को पहले की तरह ही दूतावास के जरिए वीजा के लिए आवेदन करना होगा। हालांकि भविष्य में इस पर फैसला लिया जा सकता है।

पर्यटन बढ़ाने की दिशा में कदम
अफगानिस्तान भले ही भौगोलिक और सुरक्षा के लिहाज से चुनौतीपूर्ण देश रहा है, लेकिन सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है। इसी दिशा में ई-वीजा सिस्टम को एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में करीब 9000 और 2025 में लगभग 7000 विदेशी पर्यटक अफगानिस्तान पहुंचे थे। सरकार को उम्मीद है कि ई-वीजा शुरू होने से आने वाले समय में पर्यटकों की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!