विजयपुर:बिजली विभाग ने अभियान चला अवैध कनैक्शन काटे, किराया भी वसूला
Edited By Monika Jamwal,Updated: 25 Mar, 2022 07:25 PM

जिले के विजयपुर कस्बे में विद्युत विकास निगम की टीम नेे अभियान चलाया व अवैध कनैक्शन काटे और बकाया किराया भी वसूला।
साम्बा : जिले के विजयपुर कस्बे में विद्युत विकास निगम की टीम नेे अभियान चलाया व अवैध कनैक्शन काटे और बकाया किराया भी वसूला। विजयपुर सबडिवीजन के सहायक कार्यकारी अभियंता यशपाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस जांच अभियान में जेएंडके विद्युत विकास निगम की विजयपुर उपमंडल की टीम ने शुक्रवार को विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया व बिजली कनैक्शनों की जांच की।
विजयपुर, नंदपुर व जक्ख फीडर के तहत इन इलाकों में टीम ने दर्जनों बिजली कनैक्शनों की जांच की और विभिन्न उपभोक्ताओं का बिजली लोड बढ़ाया गया। बकायाधारकों से से 5 लाख रूपए की भी वसूली की गई। इस दौरान भारी बकाया वाले कई बिजली कनैक्शन काटे भी गए। टीम में सतदेव सलाथिया, रमेश चंद्र, सतपाल, राजीव गुप्ता आदि शामिल रहे जिन्होंने लोगों से कहा कि वह बढिय़ा क्वालिटी के बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करें ताकि कम बिजली खपत हो। लोगों से लोड रिवाईज करवाने और खपत के अनुसार ही कनैक्शन लेने के साथ-साथ समय पर बिजली बिल जमा करवाने को भी कहा गया।
‘’
Related Story

IndiGo का यात्रियों को झटका: नवजात बच्चों का हवाई किराया बढ़ा, Excess Baggage ले जाना भी हुआ महंगा

Indian Railway News: रेलवे का नया फैसला: 1,877 रुपए प्रति वैगन हुआ दैनिक किराया, 1 सितंबर से नियम...

Air Ticket Prices: त्योहारों में हवाई सफर होगा महंगा या सस्ता? उड़ानों के किराए पर उड्डयन मंत्री का...

500 से 6500 रुपए में किराए पर मिला रहा 'गरबा पार्टनर', गुजरात पुलिस ने जारी की चेतावनी

रैपिडो पर 10 लाख रुपए का जुर्माना, ग्राहकों पर बनाया जा रहा था किराया बढ़ाने का दबाव, उबर-ओला को भी...

राउत का महाराष्ट्र FDA अधिकारियों पर उगाही का आरोप, निलंबित लाइसेंस बहाल करने के लिए 18 लाख वसूले

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार का बड़ा कदम, अवैध PUC पर 1 अक्टूबर से कार्रवाई

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, आसपुर में सबसे ज्यादा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

कॉकरोच जनता पार्टी राजस्थान में 'आदिवासी स्कूल ठीक करो' अभियान शुरू करेगी

Flipkart Job: त्योहारों से पहले Flipkart का बड़ा भर्ती अभियान, 2.2 लाख नौकरियां देने की तैयारी