शहर में ज्यादातर इस्तेमाल हो रहा है सस्ता नशा

Edited By Updated: 02 Nov, 2016 02:25 PM

people more use cheap drug

सिटी ब्यूटीफुल के नशेडिय़ों में कफ सिरप, कैप्सूल, इंजैक्शन और आयोडैक्स के इस्तेमाल अधिक हो रहा है जबकि, चरस, गांजा, स्मैक, आदि ड्रग्स का इस्तेमाल भी लगभग बराबर हो रहा है जो कि अमीरों का नशा है।

चंडीगढ़ (कुलदीप): सिटी ब्यूटीफुल के नशेडिय़ों में कफ सिरप, कैप्सूल, इंजैक्शन और आयोडैक्स के इस्तेमाल अधिक हो रहा है जबकि, चरस, गांजा, स्मैक, आदि ड्रग्स का इस्तेमाल भी लगभग बराबर हो रहा है जो कि अमीरों का नशा है। यह सनसनीखेज खुलासा यू.टी. पुलिस की विशेष नशा उन्मूलन टीम की रिपोर्ट में हुआ है। वर्ष 2016 सितम्बर तक नशे के सबसे अधिक नशीले इंजैक्शन इस्तेमाल हुए है जो कि काफी खतरनाक है, यह वो टोक्सीसिन इंजैक्शन है जो दुधारू पशुओ को लगाए जाते है, ताकि वह अधिक दूध दे। यह इंजैक्शन सस्ता होने और जल्द असरदायक होने के कारण युवाओं को आकर्षित करता है जिसके दुष्प्रभाव भी अधिक हैं। 


3 वर्ष पहले बनी थी विशेष सर्वे टीम 
यू.टी. पुलिस के आला अधिकारियों ने 3 वर्ष पहले पूर्व डी.एस.पी. क्राइम जगबीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। इनका मुख्य कार्य है कि शहर में नशा सप्लाई करने वालों और नशेडिय़ों पर शिकंजा कसना। इसके बाद स्पैशल टीम ने सैंकड़ों नशा सप्लाई करने वाले और नशेडिय़ों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों की निशानदेही पर नशीला सामान भी बरामद किया गया।


नशीला पदार्थ आने का एरिया (पुलिस जांच के आधार पर)
पुलिस की जांच के दौरान नशीले सामानों के सप्लाई होने के सोर्स की भी जानकारी मिली है। इस रिपोर्ट के आधार पर एक डाटा तैयार किया गया है। जिसमें भुक्की और उसके जैसे प्रोडक्ट अमृतसर, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आते हैं। दूसरी कैनबिस टाइप के पदार्थ हिमाचल प्रदेश (मनाली), नेपाल और बिहार से आते हैं। जबकि, एलोपैथिक, कफ सिरप, कैटमिन इत्यादि के सोर्स कैमिस्ट शॉप और ट्राईसिटी का अर्बन एरिया है। वहीं कैप्सूल, ड्रग्स और अन्य का माध्यम शहर के सभी स्टेशन हैं।

 

वर्ष 2016 में इंजैक्शन बरामदगी 
वर्ष 2016 में नशे के इंजैक्शन के साथ अलग-अलग थानों में गिरफ्तारी के साथ तकरीबन हजारों की संख्या में बरामदगी हुई हैं। इसमें सबसे ४यादा मलोया थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर इंजैक्शन बरामद किया है। उन्होंने अलग-अलग निशानदेही पर 2 किलो 600 ग्राम भुक्की, 1 किलो 700 ग्राम गाजा, 20 ग्राम स्मैक, 130 ग्राम चरस व 387 नशे के इंजैक्शन बरामद किए हैं। 

 

आंकड़े
साल 2014 में 137
साल 2015 में 173
साल 2016 जनवरी तक 15 आरोपी यू.टी. पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर बरामदगी 
सामान                   2014                  2015   
चरस                           31.824 किलो          8.877.515 किलो
स्मैक                   381.55 ग्राम              294.033 ग्राम
हेरोइन                   417 ग्राम              515.500 ग्राम
भुक्की                   202.850 किलो       53.394 किलो
गांजा                           25.846 किलो         53.394
 साल- (2014-15)
कैप्सूल (नाइट्रोजन-आर)        3055 
कैप्सूल                             7421
कैप्सूल (केरीसोमा)                2500
रेस्को (सिरप)                        832 बोतल, 100 ग्राम
इंजैक्शन (फेनरामाइन, मलेट)    103

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!