ये दो ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग चलता है सबसे तेज, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 25 Oct, 2025 04:06 PM

people with these two blood groups have the fastest brains a research reveals

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च के मुताबिक, बी पॉजिटिव (B+) और ओ पॉजिटिव (O+) ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सबसे तेज काम करता है। बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वालों के मस्तिष्क के पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब अधिक सक्रिय होते हैं, जिससे उनकी सोचने और...

नेशनल डेस्क : मानव शरीर में चार मुख्य ब्लड ग्रुप होते हैं – A, B, AB और O। इसके अलावा, हर ब्लड ग्रुप को पॉजिटिव और निगेटिव में बांटा गया है। ये रक्त समूह न केवल शरीर पर असर डालते हैं, बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली और याददाश्त पर भी अलग तरह से प्रभाव डालते हैं।

हाल ही में कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि B पॉज़िटिव और O पॉज़िटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों का दिमाग सबसे तेज होता है।

B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप

बी पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों के पेरिटोनियल और टेम्पोरल लोब ज्यादा सक्रिय होते हैं। यह मस्तिष्क का वह हिस्सा है जो सोचने, समझने और जानकारी को प्रोसेस करने में मदद करता है। इस वजह से ऐसे लोगों की सोचने की क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता दूसरों से बेहतर होती है।

O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप

ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। अच्छी ब्लड फ्लो की वजह से दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है, जिससे याददाश्त तेज होती है और लंबे समय तक जानकारी याद रहती है।

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!