Petrol-Diesel Price Hike : अचानक बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, 7 रुपए हुआ मंहगा... इस कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 07:32 PM

petrol and diesel prices surge suddenly become 7 more expensive

भारत में निजी तेल कंपनियां लगातार ईंधन के दाम बढ़ा रही हैं। नायरा एनर्जी के बाद अब शेल इंडिया (Shell India) ने भी 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।

नेशनल डेस्क : भारत में निजी तेल कंपनियां लगातार ईंधन के दाम बढ़ा रही हैं। नायरा एनर्जी के बाद अब शेल इंडिया (Shell India) ने भी 1 अप्रैल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।

बेंगलुरु में कितने बढ़े दाम

शेल इंडिया ने बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत में 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके बाद सामान्य पेट्रोल की कीमत 119.85 रुपये और पावर पेट्रोल 129.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत में करीब 25 रुपये प्रति लीटर की बड़ी बढ़ोतरी हुई है। अब सामान्य डीजल 123.52 रुपये और प्रीमियम डीजल 133.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है। अन्य शहरों में स्थानीय टैक्स के कारण कीमतें थोड़ी अलग हो सकती हैं।

क्यों बढ़े दाम

कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है, जिससे निजी कंपनियों को नुकसान हो रहा है। इसी नुकसान की भरपाई के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान से जुड़े हालात के कारण तेल की कीमतों में तेजी आई है।

आगे और बढ़ सकते हैं दाम

अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में डीजल की कीमत और बढ़ सकती है और 148 से 165 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सरकारी और निजी कंपनियों में अंतर

रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल के महंगे होने के बावजूद कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं कर रही हैं। जबकि निजी कंपनियों को किसी तरह का मुआवजा नहीं मिलता, इसलिए उन्हें कीमतों का बोझ ग्राहकों पर डालना पड़ता है।

नायरा ने भी बढ़ाए थे दाम

कुछ दिन पहले नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल की कीमत 5 रुपये और डीजल की कीमत 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई थी। कंपनी के देशभर में करीब 6,900 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। वहीं, शेल इंडिया के कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, तेलंगाना और असम में 325 से अधिक पेट्रोल पंप हैं।

भारत पर क्या असर

भारत अपनी जरूरत का करीब 88 प्रतिशत कच्चा तेल आयात करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने या सप्लाई बाधित होने का सीधा असर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ता है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है, जिससे कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!