Edited By Mansa Devi,Updated: 11 Apr, 2026 09:53 AM

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद 11 अप्रैल 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। देशभर में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को फिलहाल...
नेशनल डेस्क: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद 11 अप्रैल 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। देशभर में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं, जिससे आम लोगों को फिलहाल राहत मिली है। तेल विपणन कंपनियां हर दिन सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी करती हैं। इन कीमतों का निर्धारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव और रुपये-डॉलर के विनिमय दर के आधार पर किया जाता है। इसी कारण ईंधन की कीमतों में रोजाना बदलाव संभव होता है।
क्यों रोज बदलती हैं कीमतें?
ईंधन की कीमतों को रोजाना अपडेट करने का मकसद पारदर्शिता बनाए रखना और उपभोक्ताओं को ताजा दरों की जानकारी देना है। इससे वैश्विक बाजार में होने वाले बदलाव का सीधा असर घरेलू कीमतों पर दिखाई देता है। हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रखे जा सकते हैं। तेल कंपनियां भी कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का कुछ हिस्सा खुद वहन कर रही हैं, ताकि उपभोक्ताओं पर अचानक बोझ न पड़े।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर
हाल के दिनों में मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव ने कच्चे तेल के बाजार को प्रभावित किया है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच टकराव और जवाबी कार्रवाइयों के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में अस्थिरता देखी गई है। इसके साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल सप्लाई बाधित होने की आशंका भी बढ़ गई है। यह मार्ग दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैश्विक तेल आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है।
आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
देश के अलग-अलग शहरों में 11 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं:
दिल्ली: पेट्रोल 94.77 रुपये, डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 103.54 रुपये, डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 105.45 रुपये, डीजल 92.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 100.80 रुपये, डीजल 92.39 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल 102.92 रुपये, डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल 106.52 रुपये, डीजल 91.89 रुपये प्रति लीटर
अमृतसर: पेट्रोल 98.29 रुपये, डीजल 88.06 रुपये प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल 101.10 रुपये, डीजल 92.69 रुपये प्रति लीटर
देहरादून: पेट्रोल 93.17 रुपये, डीजल 88.01 रुपये प्रति लीटर