Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Mar, 2026 06:45 PM

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 मार्च को देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी है। असम के गुवाहाटी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी। इस घोषणा के...
PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार, 13 मार्च को देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी है। असम के गुवाहाटी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी। इस घोषणा के साथ ही देश भर के लगभग 9.32 करोड़ पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।
योजना के नियम के अनुसार, हर पात्र किसान के खाते में 2,000 रुपये भेजे गए हैं, जो धीरे-धीरे सभी लाभार्थियों तक पहुंच जाएंगे। आमतौर पर पैसा जमा होते ही बैंक द्वारा मोबाइल पर मैसेज भेज दिया जाता है, लेकिन मैसेज न मिलने की स्थिति में किसान अपना बैंक बैलेंस चेक करके भी इसकी पुष्टि कर सकते हैं।
पैसा पाने के लिए जरूरी शर्तें और e-KYC का महत्व
इस योजना का लाभ लगातार मिलते रहने के लिए सरकार ने कुछ नियम अनिवार्य किए हैं। यदि आप इस योजना के लाभार्थी हैं, तो यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि आपकी eKYC की प्रक्रिया पूरी हो चुकी हो। इसके साथ ही किसान के पास अपनी Valid Farmer ID होना भी आवश्यक है। जिन किसानों ने ये दोनों काम समय पर पूरे कर लिए हैं, उनके खातों में किस्त की राशि बिना किसी रुकावट के पहुंच जाएगी। यदि किसी कारणवश इन दस्तावेजों या प्रक्रियाओं में कमी रह जाती है, तो योजना की राशि रुक सकती है।
लाभार्थी सूची में अपना नाम जांचने की आसान प्रक्रिया
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं, तो आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर लाभार्थी सूची (Beneficiary List) देख सकते हैं।
सके लिए वेबसाइट के होम पेज पर 'Farmers Corner' सेक्शन में जाकर 'Beneficiary List' के विकल्प को चुनें। यहाँ आपको अपने राज्य, जिले, तहसील, ब्लॉक और गांव की जानकारी भरनी होगी।
'Get Report' पर क्लिक करते ही आपके सामने आपके गांव के उन सभी किसानों की सूची आ जाएगी जो इस योजना के पात्र हैं। यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल है, तो आपके खाते में 2,000 रुपये निश्चित रूप से आएंगे। इसके विपरीत, यदि लिस्ट में नाम गायब है, तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा।