PM Kisan 22nd Installment: किसानों के लिए खुशखबरी! आज इतने बजे खाते में पहुचेंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस!

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 01:12 PM

the installment will be credited to the farmers  accounts at 5 pm

देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीएम मोदी ने आज यानि 13 मार्च को असम में डिजिटल बटन दबाकर पीएम-किसान सम्मान निधि की बहुप्रतीक्षित 22वीं किस्त जारी करेंगे। शाम 5 बजे होते ही DBT के माध्यम से देश के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों...

नेशनल डेस्क: देश के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पीएम मोदी ने आज यानि 13 मार्च को असम में डिजिटल बटन दबाकर पीएम-किसान सम्मान निधि की बहुप्रतीक्षित 22वीं किस्त जारी करेंगे। शाम 5 बजे होते ही DBT के माध्यम से देश के 9 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के मोबाइल पर ₹2000 जमा होने का संदेश मिलना शुरू हो जाएगा।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा ₹18,640 करोड़ का बूस्ट

इस बार सरकार कुल 18,640 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में भेज रही है। इस योजना की सबसे खास बात महिला किसानों की बढ़ती भागीदारी है। इस किस्त का लाभ 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को मिलेगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। साल 2019 में शुरू हुई यह योजना आज छोटे किसानों के लिए खाद, बीज और खेती के अन्य खर्चों को पूरा करने का सबसे विश्वसनीय जरिया बन चुकी है।

PunjabKesari

अपना नाम और स्टेटस ऐसे चेक करें

किस्त जारी होने से पहले किसान भाई यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका पैसा आएगा या नहीं:

  1. आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं।

  2. 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।

  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज कर ओटीपी (OTP) के जरिए लॉग-इन करें। यहाँ आप देख पाएंगे कि आपकी ई-केवाईसी (eKYC) और आधार लिंकिंग की प्रक्रिया पूरी है या नहीं, क्योंकि इनके बिना पैसा अटक सकता है।

PunjabKesari

पैसे निकालने के लिए बैंक जाने की मजबूरी खत्म

अब किसानों को अपनी राशि निकालने के लिए बैंकों की लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की हैं। लाभार्थी अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), स्वयं सहायता समूह (SHG) या किसान उत्पादक संगठन (FPO) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा DigiPay जैसे डिजिटल माध्यमों से भी गांव में ही नकद राशि प्राप्त की जा सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!