PM Kisan Yojana : इन किसानों के नहीं मिलेगी 22वीं किस्त, सरकार ने लाखों नाम सूची से हटाए

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 04:33 PM

government will not give these farmers the 22nd installment of pm kisan yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं। 22वीं किस्त से पहले सरकार ने पात्रता जांच तेज कर दी है, जिसके कारण लाखों नाम सूची से हटा दिए गए हैं। गलत जानकारी, जमीन रिकॉर्ड में बदलाव, e-KYC और...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। अब तक योजना की 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और करोड़ों किसान अगली 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन 22वीं किस्त से पहले योजना में बड़ा अपडेट सामने आया है। योजना के वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौरान लाखों किसानों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सरकार ने पिछले कुछ समय में डेटा मिलान और दस्तावेज़ जांच की प्रक्रिया तेज कर दी थी। इसी दौरान कई ऐसे रजिस्ट्रेशन पाए गए जो तय नियमों पर खरे नहीं उतरे।

क्यों हटाए गए नाम?

सबसे बड़ी वजह पात्रता की दोबारा जांच है। सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जो सभी शर्तें पूरी करते हैं। जिन किसानों ने गलत जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कराया था या जिनकी स्थिति बदल चुकी है, उन्हें सूची से बाहर किया जा रहा है।

विशेष रूप से इन मामलों में नाम हटाए जा रहे हैं :

  • जिनके जमीन रिकॉर्ड में बदलाव हुआ है।
  • जिन किसानों की जमीन 1 फरवरी 2019 के बाद ट्रांसफर हुई है।
  • जिनके दस्तावेज़ और रजिस्ट्रेशन डिटेल सिस्टम से मेल नहीं खाते।

ई-केवाईसी और लैंड सीडिंग भी जरूरी

किस्त रोकने का एक और कारण ई-केवाईसी अधूरा होना भी है। कई किसानों ने अब तक आधार लिंक या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है। अगर सिस्टम में आपका e-KYC पेंडिंग दिख रहा है तो अगली किस्त नहीं आएगी।
इसी तरह, जमीन का रिकॉर्ड पोर्टल पर अपडेट न होना (Land Seeding) भी किस्त अटकने का कारण बन सकता है।

अपना स्टेटस कैसे चेक करें

अगर आप अपना नाम और स्टेटस देखना चाहते हैं तो आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Farmers Corner में Know Your Status ऑप्शन चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा भरकर Get Data पर क्लिक करें।
  • कुछ ही सेकंड में आपकी पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

स्टेटस पेज पर खास ध्यान e-KYC और Land Seeding सेक्शन पर दें। अगर इनमें कोई भी पेंडिंग है, तो तुरंत अपडेट कर दें। छोटी सी लापरवाही आपकी 22वीं किस्त रोक सकती है। इसलिए समय रहते अपना डेटा चेक कर आवश्यक सुधार कर लेना बहुत जरूरी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!