PM Kisan : इस दिन खातों में आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, सरकार ने किया कंफर्म

Edited By Updated: 09 Mar, 2026 09:32 PM

he 22nd installment of pm kisan will be credited to accounts on this day

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। किस्त जारी होते ही देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। किस्त जारी होते ही देशभर के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे।

सरकार ने दी आधिकारिक जानकारी

सरकार की ओर से इस तारीख की पुष्टि कर दी गई है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (एक्स) के जरिए इसकी जानकारी साझा की गई है। इसके बाद लाभार्थी किसानों में उत्साह देखा जा रहा है।

असम दौरे पर जारी होगी किस्त

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के कोकराझार में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले हैं। इसी कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी, जिससे लाखों-करोड़ों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

पिछली किस्त नवंबर 2025 में आई थी

इससे पहले योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में किसानों के खातों में भेजी गई थी। सरकार इस योजना के तहत हर साल तीन किस्तों में आर्थिक सहायता देती है। पिछली किस्त के बाद से ही किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने जा रहा है।

2019 में शुरू हुई थी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहारा देना है। योजना के तहत पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में किस्त के रूप में राशि दी जाती है, ताकि खेती और रोजमर्रा की जरूरतों में उन्हें मदद मिल सके।

करोड़ों किसान उठा रहे हैं लाभ

यह योजना देश की सबसे बड़ी किसान सहायता योजनाओं में शामिल है। फिलहाल देशभर के करोड़ों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं और हर किस्त के साथ बड़ी संख्या में किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे जाते हैं।

बिहार के किसानों को अतिरिक्त लाभ

पीएम किसान की 22वीं किस्त के साथ बिहार के किसानों को 3,000 रुपये मिलने की जानकारी सामने आई है। राज्य सरकार ने कुछ दिन पहले इसकी घोषणा की थी, जिससे वहां के किसानों को अतिरिक्त राहत मिलेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!