होली से पहले किसानों पर धनवर्षा! 25 लाख से ज्यादा खातों में 10,324 करोड़ ट्रांसफर

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 09:11 PM

chhattisgarh farmer scheme 2026

कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से ज्यादा की आदान सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई।

नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ में होली से पहले किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 28 फरवरी 2026 को बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड स्थित रहंगी खेल मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन में प्रदेशभर के किसानों के खातों में हजारों करोड़ रुपये की सहायता राशि ट्रांसफर की।

 25.28 लाख किसानों को 10,324 करोड़ रुपये

कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों को 10,324 करोड़ रुपये से ज्यादा की आदान सहायता राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई। यह ट्रांसफर रिमोट बटन दबाकर किया गया। सिर्फ बिलासपुर जिले में ही 1,25,352 किसानों को 494.38 करोड़ रुपये की राशि मिली। यह भुगतान धान खरीदी पर राज्य द्वारा घोषित 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर के आधार पर किया गया, जिससे न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से अधिक की अंतर राशि किसानों को प्राप्त हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह किसानों की मेहनत और सम्मान का प्रतीक है। होली से पहले राशि जारी करने का उद्देश्य यही है कि किसान परिवार त्योहार खुशहाल माहौल में मना सकें।

विकास कार्यों को भी मिली रफ्तार

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी:

  • 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 7 कार्यों का लोकार्पण
  • 247.18 करोड़ रुपये की लागत वाले 82 कार्यों का शिलान्यास
  • कुल 263 करोड़ रुपये से अधिक के 89 विकास कार्यों का शुभारंभ

सम्मेलन में पारंपरिक तरीके से खुमरी और नांगर भेंटकर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही “कृषक उन्नति योजना का वरदान, छत्तीसगढ़ का हर किसान धनवान” विषय पर आधारित वीडियो का विमोचन भी हुआ।

मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं

  • मुख्यमंत्री ने किसानों और ग्रामीण विकास से जुड़े कई अहम बिंदु साझा किए:
  • किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा
  • धान की 3,100 रुपये प्रति क्विंटल दर—देश में सबसे अधिक भुगतान का दावा
  • खाद सब्सिडी और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार
  • भूमिहीन कृषि मजदूरों को सहायता
  • बजट 2026 में कृषि क्षेत्र के लिए 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
  • राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) से समझौते के बाद दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तैयारी

इसके अलावा, चकरभाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मंगला स्कूल को हाई स्कूल में अपग्रेड करने, रहंगी खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल और मंच निर्माण, तथा विभिन्न सामुदायिक भवनों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणाएं भी की गईं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!