6 करोड़ महिलाओं की बदलेगी किस्मत, सेवा तीर्थ से PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 06:17 PM

pm modi at seva teerth empowering 6 crore lakhpati didis

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ भवन परिसर का औपचारिक उद्घाटन किया। सेवा तीर्थ के अनावरण के साथ ही मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मंजूरी मिले इन फैसलों में सबसे प्रमुख 'लखपति दीदी' योजना है। इसी के साथ सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए 'PM...

नेशनल डेस्क: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ भवन परिसर का औपचारिक उद्घाटन किया। सेवा तीर्थ के अनावरण के साथ ही मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। मंजूरी मिले इन फैसलों में सबसे प्रमुख 'लखपति दीदी' योजना है। इसी के साथ सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए 'PM RAHAT' स्कीम की शुरुआत भी की गई है। शुरु की गई प्रमुख योजनाओं का डिटेल इस प्रकार है-

1.      PM RAHAT स्कीम

सरकार ने 'PM RAHAT' (पीएम राहत) योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना के शिकार किसी भी नागरिक को ₹1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि समय पर इलाज न मिलने के कारण किसी भी व्यक्ति की जान न जाए।

2.      6 करोड़ महिलाओं को होगा फायदा

 स्वयं सहायता समूहों (SHG) की सफलता को देखते हुए सरकार ने 'लखपति दीदी' का लक्ष्य 3 करोड़ से बढ़ाकर 6 करोड़ कर दिया है। मार्च 2027 की डेडलाइन से पहले ही 3 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद, अब मार्च 2029 तक 6 करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया गया है।

PunjabKesari

3.      किसानों और स्टार्टअप्स के लिए खजाना खुला

 कृषि क्षेत्र को आधुनिक बनाने के लिए 'एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड' को ₹1 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹2 लाख करोड़ कर दिया गया है। वहीं, देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम, खासकर डीप-टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ₹10,000 करोड़ के साथ 'स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0' को हरी झंडी दी गई है।

4.      सेंट्रल विस्टा में 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन'

 प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए सरकार ने नए एकीकृत ऑफिस कॉम्प्लेक्स 'सेवा तीर्थ' और 'कर्तव्य भवन' पर जोर दिया है। पुराने और बिखरे हुए ऑफिसों की जगह अब भविष्य के लिए तैयार डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग किया जाएगा, जिससे मेंटेनेंस का खर्च घटेगा और सरकारी कामकाज की रफ्तार बढ़ेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!