Article 370 हटने के 7 साल हुए पूरे, PM मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में आया नया दौर

Edited By Updated: 05 Aug, 2026 12:53 PM

pm modi says a new era has dawned in jammu  kashmir

केंद्र सरकार ने आज से 7 साल पहले यानि की 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 खत्म किया था। आज इसके 7 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- सात साल पहले, इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35(A) इतिहास बन गए, जिससे...

PM Modi on Article 370: केंद्र सरकार ने आज से 7 साल पहले यानि की 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 खत्म किया था। आज इसके 7 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा- 'सात साल पहले, इसी दिन अनुच्छेद 370 और 35(A) इतिहास बन गए, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ। तब से, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं। बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। चाहे महिलाएं हों या हाशिए पर रहने वाले समुदाय, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, उन्हें भारत के संविधान के पूर्ण कार्यान्वयन के कारण सशक्त बनाया गया है।

इस वर्ष 5 अगस्त का महत्व और भी बढ़ जाता है क्योंकि इसी वर्ष हमारा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मना रहा है। राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता पीढ़ियों को प्रेरित करती रही है। दशकों पहले उन्होंने जो सपना देखा था, वह 5 अगस्त 2019 को ऐतिहासिक रूप से साकार हुआ। हम जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर नागरिक को बड़े सपने देखने, उन्हें हासिल करने और 'विकसित भारत' के निर्माण में योगदान देने का अवसर मिले।'

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!