PPP मॉडल पर विकसित हवाई अड्डे की क्या है खासियत? प्रधानमंत्री ने आज ही किया है उद्घाटन

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 01:30 PM

pm modi visit andhra pradesh to inaugurates

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। इस एक दिवसीय दौरे में वे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देश को समर्पित किया।

PM Modi Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 1 अगस्त 2026 को आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की यात्रा पर हैं। इस एक दिवसीय दौरे में वे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को देश को समर्पित किया। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोगापुरम में अल्लूरी सिताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

यात्री टर्मिनल का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री सुबह लगभग 11 बजे आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में स्थित भोगपुरम पहुंचे। यहां वे अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के यात्री टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री इस नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही वे 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित भी किया। भोगपुरम में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया. जिसमें मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी की लीडरशिप की तारीफ की। उन्होंने कहा, "दुनिया भर के लोकतांत्रिक देश नए नेताओं की तलाश के संकट से जूझ रहे हैं। भारत भाग्यशाली है। यहां एक परखी हुई लीडरशिप है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 सालों में नरेंद्र मोदी जी ने असाधारण काम किया है।"

आंध्र प्रदेश के लिए बताया अहम दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास के लिए, स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए, यह बहुत अहम है। मुझे आज बहुत शुभ अवसर पर एक शुभ मास में उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने का सौभाग्य मिला है।"

PPP मॉडल पर विकसित है हवाई अड्डा

भोगापुरम में अल्लूरी सिताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का विकास सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर किया गया है. यह हवाई अड्डा 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बना है। इसे प्रति वर्ष 60 लाख यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। हवाई अड्डे को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बायोमेट्रिक यात्री प्रसंस्करण, स्वचालित बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, एयरसाइड 4.0 तकनीक शामिल हैं।

ईको-फ्रेंडली एयरपोर्ट

हवाई अड्डा पर्यावरण के अनुकूल भी है। इसमें सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा-कुशल सिस्टम, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा और अपशिष्ट प्रबंधन जैसी कई सस्टेनेबल विशेषताएं शामिल हैं। टर्मिनल भवन को US Green Building Council के मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!