स्वामीनारायण मंदिर के 200 साल पूरे, PM मोदी आज वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में होंगे शामिल

Edited By Updated: 11 Nov, 2024 12:10 AM

pm modi to attend 200th anniversary celebrations of swaminarayan temple

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गुजरात के वडताल स्थित स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे और इस अवसर पर वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान में...

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को गुजरात के वडताल स्थित स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ समारोह में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भाग लेंगे और इस अवसर पर वे एक सभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। 

पीएमओ ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 नवंबर को पूर्वाह्न लगभग 11:15 बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गुजरात के वडताल में श्री स्वामीनारायण मंदिर की 200वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर वे सभा को संबोधित भी करेंगे।" 

वडताल स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर कई दशकों से लोगों के सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण कार्य करने से जुड़ा हुआ है। इस मंदिर का निर्माण सद्गुरु श्री ब्रह्मानंद स्वामी और सद्गुरु श्री अक्षरानंद स्वामी ने करवाया था। यह मंदिर कमल के आकार में निर्मित किया गया है, जो सभी धर्मों के बीच सद्भाव की भावना का प्रतीक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!