US में इतिहास रचेंगे PM मोदी, अमेरिकी संसद को दूसरी बार संबोधित करने वाले होंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री

Edited By Updated: 07 Jun, 2023 01:20 PM

pm modi will be first indian pm to address us congress twice

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।  वह 22 जून को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को...

इंटरनेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका यात्रा के दौरान एक नया इतिहास रचने जा रहे हैं।  वह 22 जून को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। यह दूसरा मौका होगा, जब मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इतिहास में  वह पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे जो दूसरी बार  अमेरिकी संसद  को संबोधित करेंगे । पीएम मोदी ने जून 2016 में अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित किया था। संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए मिले निमंत्रण पर पीएम मोदी ने आभार जताया है।

 

PM मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं इस निमंत्रण को स्वीकार कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अमेरिकी संसद के शीर्ष नेताओं ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा और सीनेट के नेतृत्व की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को 22 जून को कांग्रेस (संसद) की एक संयुक्त बैठक को संबोधित करने के लिए आमंत्रित करना हमारे लिए सम्मान की बात है। राष्ट्रपति जो बाइडन, प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा पर उनकी मेजबानी करेंगे, जिसमें 22 जून को एक राजकीय रात्रिभोज भी शामिल है।

 
 इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने इसे तीन बार संबोधन किया है। ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला, विश्व के उन कुछ नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें दो बार अमेरिकी संसद को संबोधित करने का सम्मान प्राप्त हुआ है। PM मोदी सात साल पहले, अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने वाले देश के पांचवें भारतीय प्रधानमंत्री थे। उनसे पहले, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 19 जुलाई 2005 को, अटल बिहारी वाजपेयी (14 सितंबर 2000), पी वी नरसिम्हा राव (18 मई 1994) और राजीव गांधी ने 13 जुलाई 1985 को संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। अब दो बार ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!