जून में कर्नाटक जाएंगे पीएम मोदी, मैसूर में योग कार्यक्रम मे करेंगे शिरकत

Edited By Updated: 21 May, 2022 05:56 PM

pm modi will visit karnataka in june will attend yoga program in mysore

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल कर्नाटक के मैसूर शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मैसूर के उपायुक्त बगदी गौतम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि हर साल 21 जून को आईडीवाई के तौर पर मनाया जाता है

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल कर्नाटक के मैसूर शहर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मैसूर के उपायुक्त बगदी गौतम ने शनिवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि हर साल 21 जून को आईडीवाई के तौर पर मनाया जाता है। आयुष सचिव राजेश कुमार कोटेचा ने कर्नाटक के मुख्य सचिव पी. रवि कुमार को पत्र लिखकर मैसूर में होने वाले आईडीवाई कार्यक्रम में मोदी के शामिल होने की जानकारी दी है। पत्र में राज्य सरकार से कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने को भी कहा गया है।

आयुष अधिकारियों ने अप्रैल में मैसूर में एक आईडीवाई आयोजित करने के लिए मैसूर पैलेस, दशहरा प्रदर्शनी मैदान और मैसूर रेस कोर्स का निरीक्षण किया था। स्थानीय सांसद प्रताप सिम्हा ने इस मौके पर मोदी से मैसूर आने की अपील की थी। कविता गर्ग, रामचंद्र और अन्य अधिकारियों ने सुविधाओं, द्वारों की संख्या, बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा पहलुओं का निरीक्षण और समीक्षा की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!