पुलिस के सामने बोली रूबी- पति बेटियों संग... करता था इसलिए मार डाला

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 08:12 PM

police ke samne boli rubi pati betiyon sang  karta tha isliye maar dala 67 r

उत्तर प्रदेश के आगरा में पति की हत्या में गिरफ्तार महिला ने अपन जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी पत्नी रूबी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पति सुरेंद्र कुमार शर्मा शराब के नशे में अक्सर...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के आगरा में पति की हत्या में गिरफ्तार महिला ने अपन जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी पत्नी ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी पत्नी रूबी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका पति सुरेंद्र कुमार शर्मा शराब के नशे में अक्सर मारपीट करता था, बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे नहीं देता था और बेटियों संग दुर्व्यवहार करता था। इन्हीं बातों से परेशान होकर उसने पति की हत्या कर दी।

महिला ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की FIR
हैरानी की बात यह है कि महिला पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया। उसके बाद थाने में गुमशुदगी का केश भी दर्ज करा दिया। महिला ने जहां पर पति को दफनाया था वहां पर नया फर्श बनवा दिया और करीब 46 दिनों तक पुलिस को पति के लापता होने की कहानी सुनाकर गुमराह करती रही। इतना ही नहीं, जिस बाथरूम में शव दफन था, वह रोज उसी में नहाती भी रही।

पुराने मामले से हुआ हत्या का खुलासा
दरअसल मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दिन पहले पुलिस एक पुराने मामले के सिलसिले में सत्यापन के लिए रूबी के घर पहुंची। वर्ष 2017 में सुरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ ट्रक चोरी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने जब सुरेंद्र के बारे में पूछताछ की तो रूबी ने बताया कि उसके पति कई दिनों से लापता हैं। पुलिस ने उसका फोटो लेकर ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की।

खीर में नींद की गोलियां मिलाकर की हत्या 
पुलिस के अनुसार, सिकंदरा क्षेत्र निवासी रूबी ने अपने पति सुरेंद्र कुमार शर्मा की कथित तौर पर खीर में नींद की गोलियां मिलाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर के बाथरूम में गड्ढा खोदकर दबा दिया और ऊपर से नया फर्श बनवा दिया, ताकि किसी को शक न हो। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी महिला ने अपने पति के लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

सलाखों के पीछे पहुंची महिला 
फिलहाल पुलिस पत्नी रूबी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ोसी गौरव दीक्षित ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। दीक्षित ने बताया कि भरतपुर के रहने वाले सुरेंद्र शर्मा पिछले नौ साल से अपने परिवार के साथ रेणुका धाम कॉलोनी में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि पति के लापता होने के बाद पड़ोसियों ने कई बार रूबी शर्मा से उनके बारे में पूछा, लेकिन वह कथित तौर पर सवालों को हमेशा टालती रही। हालांकि पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!