Fact Check: महाकुंभ में भगदड़ से जुड़ा बताकर पुर्तगाल का वीडियो वायरल

Edited By Updated: 31 Jan, 2025 12:55 PM

portugal s video goes viral as being linked to the mahakumbh stampede

प्रयागराज महाकुंभ में 28 जनवरी की देर रात मौनी अमावस्या पर भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें हजारों लोगों को खुले आसमान के नीचे सोते हुए देखा जा सकता है।

Fact Check Vishwas news

नेशनल डेस्क : प्रयागराज महाकुंभ में 28 जनवरी की देर रात मौनी अमावस्या पर भगदड़ मचने से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें हजारों लोगों को खुले आसमान के नीचे सोते हुए देखा जा सकता है। कुछ यूजर्स इसे महाकुंभ में भगदड़ के बाद का वीडियो बताकर शेयर कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज की पड़ताल में वायरल वीडियो पुर्तगाल का निकला, जहां अगस्त 2023 में वर्ल्ड यूथ डे (WYD) पर करीब डेढ़ लाख युवा पहुंचे थे और उन्होंने पूरी रात लिस्बन के तेजो पार्क में बिताई थी। वहीं महाकुंभ में हुई भगदड़ की जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित कर दिया गया है।

वायरल पोस्ट

फेसबुक यूजर Rambabu Maurya ने 30 जनवरी को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) किया है। इस पर लिखा है,

महाकुंभ मेला में भगदड़ के बाद

PunjabKesari

पड़ताल

 

वायरल वीडियो का कीफ्रेम निकालकर उसे गूगल लेंस से सर्च करने पर हमें Solo Catecumenos यूट्यूब चैनल पर 6 अगस्त 2023 को अपलोड किया गया वायरल वीडियो मिला। इसे लिस्बोआ पुर्तगाल के हैशटैग के साथ अपलोड किया गया है।

एक्स यूजर Álvaro de Juana ने 6 अगस्त 2023 को इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि लिस्बोआ में इस तरह लाखों लोगों ने रात बिताई।

 इंस्टाग्राम यूजर iamsolocatecumenos ने भी लिस्बोआ पुर्तगात का बताते हुए 6 अगस्त 2023 को पोस्ट किया है

<

>

वेबसाइट lopezdoriga पर 6 अगस्त 2023 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, पोप फ्रांसिस ने करीब 15 लाख लोगों के सामने वर्ल्ड यूथ डे मनाया। लाखों युवाओं ने पुर्तगाल के लिस्बन के तेजा पार्क में रात गुजारी थी।

PunjabKesari

इससे यह साबित हो गया कि वायरल वीडियो पुर्तगाल का है।

दैनिक जागरण के 30 जनवरी के प्रयागराज संस्करण में छपी खबर के अनुसार, महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ में 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हादसे में घायल 60 लोगों में से 36 अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 24 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसकी जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति हर्ष कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच आयोग गठित किया गया है। पुलिस भी इसकी जांच करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!