नए CM पर सस्पेंस!, पर्यवेक्षक के तौर पर आज गुजरात जाएंगे प्रह्लाद जोशी और तोमर

Edited By Updated: 12 Sep, 2021 09:28 AM

prahlad joshi and tomar will go to gujarat today as observers

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर आज गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां जा सकते हैं। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक होनी है।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेंद्र सिंह तोमर आज गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां जा सकते हैं। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक होनी है।

PunjabKesari

गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने विधानसभा चुनावों से 15 महीने पहले इस्तीफा दिया है। विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं। रूपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

PunjabKesari

भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा करने के तुरंत बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है जिसमें अगले मुख्यमंत्री के चयन पर चर्चा की जाएगी।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!