जावड़ेकर का राहुल गांधी से सवाल- 1984 में सिखों को जिंदा जलाना क्या खून नहीं थाघ्

Edited By Updated: 19 Jan, 2021 04:19 PM

prakash javadekar rahul gandhi

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने  ''खेती का खून'' नाम की किताब के प्रकाशन को लेकर कहा कि कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है, खून की दलाली जैसे शब्दों का...

नेशनल डेस्क: केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने  'खेती का खून' नाम की किताब के प्रकाशन को लेकर कहा कि कांग्रेस को खून शब्द से बहुत प्यार है, खून की दलाली जैसे शब्दों का उन्होंने बहुत बार उपयोग किया है। जावड़ेकर ने पूछा विभाजन के समय जब लाखों लोग मरे थे, क्या वो खून नहीं था? 

 

125 करोड़ जनता का देश पर राज: जावड़ेकर 
जावड़ेकर ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि ये खेती का खून कह रहे हैं, लेकिन विभाजन के समय जो लाखों लोग मरें क्या वो खून का खेल नहीं था, 1984 में दिल्ली में 3 हजार सिखों को जिंदा जलाया गया क्या वो खून का खेल नहीं था। उन्होंने कहा कि  कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि चार-पांच परिवार आज देश पर हावी है। देश में राज किसी परिवार का नहीं है, 125 करोड़ जनता का देश पर राज है, ये फर्क अब हुआ है।

 

50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई: जावड़ेकर 
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि 50 साल कांग्रेस ने सरकार चलाई तो सिर्फ एक ही परिवार की सरकार चली, एक ही परिवार सत्ता में रहा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे प्रमुख पार्टी है, उसके अध्यक्ष नड्डा जी ने सवाल क्या पूछे। राहुल गांधी भाग गए। अगर प्रश्नों का उत्तर नहीं पता तो अपनी असफलता कबूल करनी चाहिए।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!