गोवा मुक्ति दिवस पर औपनिवेशिक शासन से लड़ने वाले वीरों को याद कर रहा राष्ट्र- राष्ट्रपति मुर्मू

Edited By Updated: 19 Dec, 2025 11:44 AM

president draupadi murmu greeted the people of goa on its liberation day today

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गोवा के मुक्ति दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राष्ट्र उन वीरों को याद कर रहा है जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया।

नेशनल डेस्क। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज गोवा के मुक्ति दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राष्ट्र उन वीरों को याद कर रहा है जिन्होंने औपनिवेशिक शासन के खिलाफ निरंतर संघर्ष किया। 

मुर्मू ने एक पोस्ट में कहा कि देश स्वतंत्रता सेनानियों और सशस्त्र बलों के दृढ़ संकल्प और अडिग समर्पण के लिए उन्हें सलाम करता है। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैं गोवा के लोगों को उज्जवल और समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं देती हूं। 

गोवा मुक्ति दिवस पर राष्ट्र उन वीरों को कृतज्ञता के साथ याद कर रहा है जिन्होंने गोवा को औपनिवेशिक शासन से मुक्ति दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।'' साल 1961 में पुर्तगालियों से गोवा को मुक्त कराने के लिए सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन विजय' की सफलता की याद में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!