Goa nightclub fire: लूथरा भाइयों को कल थाईलैंड से लाया जाएगा भारत, गोवा पुलिस कस्टडी में लेगी

Edited By Updated: 15 Dec, 2025 03:53 PM

goa nightclub fire accused luthra brothers being brought back from thailand

गोवा के अरपोरा में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में 6 दिसंबर 2025 की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत और करीब 50 घायल हुए। हादसे के मुख्य आरोपी लूथरा भाइयों ने आग लगने के तुरंत बाद थाईलैंड भागने की कोशिश की। दोनों कल दिल्ली एयरपोर्ट से गोवा पुलिस की...

नेशनल डेस्क : गोवा के अरपोरा में स्थित बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में 6 दिसंबर 2025 की रात हुई भीषण आग के मुख्य आरोपियों, लूथरा भाइयों को कल सुबह दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा। हादसे के तुरंत बाद दोनों आरोपी थाईलैंड भाग गए थे। गोवा पुलिस उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से ही कस्टडी में लेगी। इसके बाद दिल्ली की अदालत में दोनों भाइयों को पेश किया जाएगा और उनकी ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें गोवा ले जाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, अरपोरा स्थित इस नाइटक्लब में 6 दिसंबर की रात लगभग 11:45 बजे से मध्यरात्रि के समय आग लगी। आग लगते ही क्लब के मालिक लूथरा भाइयों ने तुरंत थाईलैंड जाने की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि उन्होंने 7 दिसंबर की सुबह 1:17 बजे MakeMyTrip ऐप के जरिए फुकेत के लिए टिकट बुक की थी। इस समय फायर ब्रिगेड क्लब में आग बुझाने और बचाव कार्य में लगी हुई थी। इसके बाद दोनों आरोपी सुबह 3 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और सुबह 5:30 बजे IndiGo की फ्लाइट 6E-1073 से फुकेत के लिए रवाना हो गए। यह सब घटनाक्रम आग लगने के 6 से 8 घंटे के भीतर हुआ।

सूत्रों के अनुसार, लूथरा भाइयों में से एक के पास ब्रिटेन का दीर्घकालिक वीजा था, लेकिन दोनों ने मिलकर भारत छोड़कर थाईलैंड जाने का फैसला किया। हादसे से चार दिन पहले ही दोनों भाई परिवार के साथ दुबई से भारत लौटे थे।

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड
6 दिसंबर 2025 की देर रात गोवा के उत्तर गोवा जिले के अरपोरा गांव में बिर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब में भीषण आग लग गई। इस आग में 25 लोगों की मौत हुई और करीब 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। क्लब में उस समय बॉलीवुड थीम वाली पार्टी चल रही थी और सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!