बंगाल की पिछली सरकारों ने राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम नहीं किया: शुभेंदु

Edited By Updated: 23 Aug, 2026 02:32 PM

previous governments in bengal did not work in coordination with centre suvendu

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम नहीं किया। शुभेंदु ने यहां 'गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स' (जीआरएसई) के एक कार्यक्रम को संबोधित...

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को आरोप लगाया कि राज्य की पिछली सरकारों ने प्रदेश के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम नहीं किया। शुभेंदु ने यहां 'गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स' (जीआरएसई) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ने कहा कि पश्चिम बंगाल की "डबल इंजन सरकार" अब राज्य का विकास सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल की पिछली सरकारों ने राज्य के विकास के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम नहीं किया। 50 साल की नकारात्मकता खत्म हो गई है और हमारी 'डबल इंजन' सरकार अब यह सुनिश्चित करेगी कि राज्य आगे बढ़े।" इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां मुख्यमंत्री की मौजूदगी में जीआरएसई और यंत्र इंडिया लिमिटेड की पांच 'ब्राउनफील्ड' विस्तार परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!